बिहार में भारी बारिश, 20 जिलों में दिन में अंधेरा:यूपी में 100 kmph का तूफान, एमपी के 6 जिलों में शाम को ओले गिर सकते हैं

Updated on 29-05-2026 01:56 PM
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। काले बादलों की वजह से गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। उधर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

यूपी में गर्मी के बजाय बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं।

हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। लखनऊ में रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिर गया। 2 लोग घायल हुए। राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसले सुरक्षित रखने के मामलों में होने वाली देरी पर चिंता जताई और इससे जुड़े 13 निर्देश देशभर के सभी हाईकोर्ट को दिए। सुप्रीम…
 29 May 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश…
 29 May 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय अपने पहले दिल्ली दौरे में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से बिना मिले ही लौट आए। इसके…
 29 May 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक में कनकपुरा की चट्टान और कांग्रेस के संकटमोचक के तौर देखे जाने वाले डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 64 साल के डीके 2023 में आठवीं…
 29 May 2026
रांची: झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है। राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए राजनीतिक दलों…
 28 May 2026
गाजियाबादः गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार दर से कम कीमत पर प्लॉट मिलने की…
 28 May 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चली रही खींचतान पर ब्रेक लग गया है। सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बन…
 28 May 2026
बाढ़, पटना, पटना के बाढ़ में गंगा में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं। 7 लोगों को बचा लिया…
 28 May 2026
बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने…
Advt.