'हेरा फेरी 3 हमारी फिल्म उनकी नहीं’, साउथ प्रोड्यूसर का HC में दावा, फिरोज नाडियाडवाला पर आरोप

Updated on 07-02-2026 02:48 PM
फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर आए दिन कोई न कोई नया बखेड़ा खड़ा ही हो जाता है। पहले परेश रावल की एग्जिट और एंट्री ने लंबे समय तक इसे सुर्खियों में रखा और अब खबर हे की इस मूवी के राइट्स को लेकर सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल नाम का प्रोडक्शन हाउस मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया है। प्रोड्यूसर ने याचिका दायर कर दावा किया है कि फिल्म के अधिकार फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं, बल्कि उनके पास हैं।

'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें कहा गया है कि फिरोज नाडियाडवाला के पास 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' की सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने का राइट उनके पास था। जिसे उन्होंने 2000 में इस्तेमाल भी कर लिया और 'हेरा फेरी' नाम से उसे रिलीज कर दिया। जिसका उसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। और फिर 2006 में फिरोज नाडियाडवाला ने इसका सीक्वल बनाया और तीसरे पार्ट के राइट्स अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए।

सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने की थी इजाजत

सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर जीपी विजयकुमार ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया, 'मैंने 2022 में रामजी राव स्पीकिंग के ओरिजनल प्रोड्यूसर आदित्य फिल्म्स से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सारे राइट्स खरीद लिए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला एक हिंदी फिल्म बनाने का अधिकार दिया है। लेकिन उन्होंने सेकेंड वर्जन भी बना लिया, जो 2006 में रिलीज हुई। वह सीक्वल और प्रीक्वल बनाने के लिए ऑथराइज्ड नहीं हैं और न ही किरदारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।'

'फिरोज नाडियाडवाला ने धोखा दिया'

विजयकुमार से पूछा गया कि उन्होंने 'फिर हेरा फेरी' के दौरान ही क्यों एक्शन नहीं लिया तो उन्होंने कहा, 'पहली फिल्म प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी, जो मेरे बहुत करीबी हैं। और दूसरी फिल्म नीरज वोरा ने डायरेक्ट की थी। और कॉपीराइट होल्डर्स को उस वक्त तक एहसास ही नहीं हुआ कि क्या हुआ है। ओरिजनल प्रोड्यूसर और मुझे ही बहुत बाद में एहसास हुआ कि नाडियाडवाला ने उल्लंघन किया है और धोखा दिया है। हमने इसके लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया था और तब पता चला कि नाडियाडवाला ने उनके प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स को तीसरी किश्त के अधिकार बेच दिए हैं। फिर हमने नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं, जबकि उनके पास अधिकार है ही नहीं। मेरे पास कोर्ट जाने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था।'

अक्षय के प्रोडक्शन हाउस का जवाब

पोर्टल ने फिर अक्षय कुमार की प्रोडक्शन हाउस से इस बारे में बात की तो उनके स्पोक्सपर्सन ने कहा कि उन्होंने नाडियाडवाला से ही फिल्म के राइट्स खरीदे थे। वहीं, प्रियदर्शन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आइडिया नहीं और नाडियाडवाला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

'हेरा फेरी'और 'फिर हेरा फेरी' का कलेक्शन

बता दें कि 'हेरा फेरी' 31 मार्च, 2000 को रिलीज हुई थी और 7.50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसने भारत में 12.35 करोड़ रुपये का नेट और 21.42 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। वहीं, 9 जून, 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी' 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 40.82 करोड़ रुपये का नेट और दुनियाभर में 69.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दोनों ही हिट साबित हुई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.