ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हीरो, पर ओवल में 'जीरो', क्या रहाणे पर दांव लगाएंगे रोहित?

Updated on 05-06-2023 08:42 PM
नई दिल्ली: अजिंक्य रहाणे अपने करियर में नई जान फूंकने की कोशिश में लगे हैं लेकिन उनके सामने चुनौती बहुत बड़ी होगी। उन्हें उस इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को साबित करना होगा, जहां पूरे टेस्ट करियर के दौरान उनका प्रदर्शन किसी भी अन्य देश के खिलाफ सबसे खराब रहा है। भारत के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज रहाणे 18 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारत की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उनके लिए 'करो या मरो' जैसी स्थिति हो सकती है।
इलेवन में जगह लगभग तय
टी20 फॉर्मेट से पांच दिवसीय प्रारूप में ढल रहे रहाणे चीजों को सरल बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद होगी कि जिस शानदार टाइमिंग से उन्होंने आईपीएल में रन बनाए, वह लंदन में भी उनके साथ बनी रहेगी। रहाणे का भारत के अंतिम एकादश में जगह बनाना लगभग तय है। यदि श्रेयस अय्यर चोटिल नहीं होते तो फिर रहाणे के लिए वापसी करना मुश्किल होता। अय्यर मध्यक्रम में खुद को साबित कर चुके हैं और ऐसे में रहाणे जब ओवल में क्रीज पर उतरेंगे तो उनके लिए करो या मरो जैसी स्थिति होगी।
ओवल पर नहीं खुला था खाता
रहाणे ने अपने टेस्ट करियर के दौरान इंग्लैंड में 15 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें बहुत सफल नहीं रहे हैं। इंग्लैंड में रहाणे का यह औसत किसी भी अन्य देश में उनके टेस्ट औसत के मुकाबले कम है। हालांकि, इससे ज्यादा परेशान करने वाला आंकड़ा यह है कि जब पिछली बार रहाणे ओवल में टेस्ट खेलने उतरे थे तो अपनी अंतिम पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके थे। इंग्लैंड में पिछला टेस्ट रहाणे ने ओवल पर ही खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ उस टेस्ट की पहली पारी में वह 14 रन बनाकर कैच आउट हो गए थे, जबकि दूसरी में आठ गेंद खेलने के बाद खाता खोले बगैर क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। इन आंकड़ों के बीच राहत देने वाली बात यह है कि रहाणे का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब चला है और ऑस्ट्रेलिया ही एकमात्र टीम है जिसके खिलाफ उन्होंने टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
डोमेस्टिक में किया अच्छा
रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को 2022 के शुरू में साउथ अफ्रीका से सीरीज गंवाने के बाद बाहर कर दिया गया था। पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके पहले ही राष्ट्रीय टीम में वापसी कर ली थी। अब तक 82 टेस्ट मैच खेल चुके रहाणे को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने रणजी ट्रोफी और हाल में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी की। आगे की सीरीज के लिए भी टीम में अपना स्थान बनाए रखने के लिए रहाणे के लिए यह एकमात्र मौका हो सकता है। यहां खराब प्रदर्शन एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया था। तब उन्होंने अपने खेत और नेतृत्व कौशल से काफी प्रभावित किया था। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ रहाणे अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। यह अलग बात है कि उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है जिसके कारण उनका टेस्ट औसत 38.52 है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.