आर्यन खान की वेब सीरीज Stardom का हीरो फाइनल, 800 ऑडिशंस के बाद चुने गए लक्ष्य लालवानी!

Updated on 25-05-2023 09:38 PM
जब से ये खबर आई है कि शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान ने फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम बढ़ाया है और वह अपना शो 'स्टारडम' लेकर आ रहे हैं, तब से इसके लीड कैरक्टर को लेकर चर्चा शुरू है। अब खबर है कि यंग डायरेक्टर आर्यन खान ने अपने इस प्रॉजेक्ट के हीरो को फाइनल करने के लिए करीब 800 ऑडिशंस लिए। अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें कहा जा रहा है कि आर्यन को अपने इस शो का हीरो मिल गया है और वो हैं लक्ष्य लालवानी।

बता दें कि लक्ष्य ने टेलिविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'दोस्ताना 2' के लिए धर्मा प्रॉडक्शन ने उन्हें चुना, जो जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ उनकी डेब्यू थी। हालांकि, कार्तिक के आउट होने के बाद ये फिल्म होल्ड पर चली गई और फिर लक्ष्य को ऑफर हुई शनाया कपूर की 'बेधड़क'।

6 से 8 राउंड तक चला है ऑडिशन
'स्टारडम' की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसपर काम इसी महीने से शुरू होना था, लेकिन ये कुछ हफ्ता बढ़ गया है क्योंकि कास्टिंग प्रॉसेस में उम्मीद से अधिक वक्त लग गया। कहा जा रहा है कि आर्यन इस बात को लेकर क्लियर हैं कि उन्हें अपने हीरो में क्या चाहिए। जिन्होंने पहले राउंड में अपना प्रॉमिसिंग परफॉर्मेंस दिया उन्हें 6 से 8 राउंड का ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट भी देना पड़ा। अब तक लक्ष्य फ्रंट रनर हैं और कहा जा रहा है कि इस शो के लिए जल्द ही तीन और एक्टर्स को फाइनल किया जाना है।

शाहरुख और रणवीर भी आ सकते हैं नजर

अफवाह ऐसी भी है कि इस शो में शाहरुख खान और रणवीर सिंह का भी अपीयरेंस हो सकता है। ये फिल्म शाहरुख खान और गौरी खान के प्रॉडक्शन Red Chillies Entertainment के बैनर तले बनेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.