IPL के हीरो, WTC Final में बने जीरो, शुभमन गिल की बिखरी गिल्ली, टीम इंडिया की उड़ी खिल्ली

Updated on 09-06-2023 08:21 PM
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 318 रन से पीछे है। टीम को फॉलोआन से बचने के लिए अब भी 119 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। भारत ने दूसरे दिन टी-सेशन से पहले 10 ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) और शुभमन गिल (13) के विकेट गंवाकर 37 रन बनाए। रोहित को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पगबाधा किया जबकि गिल स्कॉट बोलैंड की अंदर आती गेंद को छोड़ने के प्रयास में बोल्ड हुए।


IPL के हीरो WTC फाइनल में जीरो
हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शुभमन गिल ने एक के बाद एक तीन शतक ठोकते हुए बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा था। 17 मैच में 890 रन के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च स्कोरर बने थे। उन्हीं के सिर ऑरेंज कैप सजी थी। टीम को उम्मीद थी कि गिल की इस लय का फायदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिलेगा, लेकिन वह तो बेहद गैरजिम्मेदार ढंग से अपना विकेट फेंककर चलते बने। स्कॉट बोलैंड की अंदर आती गेंद को भांप नहीं सके और इसे छोड़ दिया। गेंद उनके स्टंप उड़ा गई।

ऑस्ट्रेलिया का मैच में दबदबा
71 रन तक ही चार विकेट गंवाने के बाद अजिंक्य रहाणे (नाबाद 29) और रविंद्र जडेजा (48) ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़कर टीम को संभाला। जडेजा हालांकि दिन के खेल के अंतिम लम्हों में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने पर श्रीकर भरत पांच रन बनाकर रहाणे का साथ निभा रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 327 रन से की। दूसरे दिन 95 रन से आगे खेलने उतरे स्मिथ ने सिराज के दिन के पहले ओवर में लगातार दो चौकों के साथ इंग्लैंड में अपना सातवां और इस मैदान पर तीसरा शतक पूरा किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.