भदभदा क्षेत्र से झुग्गियां हटाने पर हाईकोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक

Updated on 23-09-2023 11:36 AM
भोपाल। बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र से कब्जा हटाने को लेकर होने वाली अतिक्रमण की कार्रवाई फिलहाल नहीं होगी। दरअसल इस मामले में प्रतिवादियों को हाइकोर्ट से स्टे मिल गया है। जिससे यहां बने 350 से अधिक कच्चे और पक्के निर्माण का गिराने का खतरा टल गया। हालांकि शनिवार को होने वाली इस कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त पुलिस से मदद लेने के लिए पत्र भी लिखा था।


एनजीटी के आदेश पर निगम ने जारी किए थे नोटिस

बता दें कि भदभदा क्षेत्र में तालाब किनारे 33 मीटर दायरे में करीब 350 से ज्यादा कच्चे-पक्के निर्माण 33 मीटर एरिया में बने हुए हैं। जिनका सीवेज सीधे बड़े तालाब में पहुंचता है। इसको लेकर पूर्व में भी निगम द्वारा इस क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे रोकना पड़ा था। अब एनजीटी के आदेश के बाद निगम ने इस क्षेत्र में कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन रहवासियों ने यहां से कब्जा हटाने की बजाए कोर्ट की शरण ली। नतीजा हाईकोर्ट ने स्टे जारी कर दिया है।

हाईकोर्ट में नगर निगम रखेगा पक्ष

निगम अधिकारी अब इस स्टे का अवलोकन कर अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखेंगे, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इससे पहले नगर निगम द्वारा बड़े तालाब, कलियासोत और केरवा डेम सहित अन्य जलाशयों में हुए अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए चिन्हित करने का काम जोरशोर से कर रहे थे।

भदभदा का यह था मामला

एनजीटी में मामला उठने के बाद दिए गए फैसले के आधार पर 24 जुलाई को एनजीटी द्वारा दिए गए आदेश के आधार पर करीब 350 रहवासियों को 11 सितंबर को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद निगम द्वारा 20 सितंबर को एक बार फिर पुन: स्मरण पत्र 23 तारीख को कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस आधार पर रहवासियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जबकि निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की मदद ली गई। इसी बीच स्टे आ गया। रहवासियों की तरफ से वकील के तौर पर आदित्य खांडेकर ने पैरवी की जबकि यह मामला हाईकोर्ट के जज विशाल मिश्रा की अदालत में इसकी सुनवाई हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.