हाईकोर्ट ने स्वामी की याचिका खारिज की ,सरकारी आवास खाली करने का आदेश

Updated on 15-09-2022 05:43 PM

पूर्व राज्यसभा सांसद व BJP नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने 6 हफ्ते के अंदर बंगले को खाली करके उसे संबंधित अधिकारियों को सौंपने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि डॉ सुब्रमण्यम स्वामी को निर्विवाद रूप से आवंटन पांच साल के लिए किया गया था, जिसकी अवधि अब समाप्त हो गई है। कोर्ट को ऐसी कोई भी बात नहीं दिखाई गई, जिससे यह दिखे कि Z+ सिक्योरिटी प्राप्त व्यक्ति को सरकारी आवास की आवश्यकता हो।

दरअसल डॉ सुब्रमण्यम स्वामी का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2022 में समाप्त हो गया है। नियम के अनुसार कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद सरकारी आवास खाली कर देना होता है, लेकिन सुब्रमण्यम स्वामी ने याचिका दायर करके फिर से सरकारी आवास आवंटित करने की मांग की थी।

केंद्र सरकार ने सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका का किया विरोध
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी के Z+ सिक्योरिटी को डाउनग्रेड नहीं किया गया है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी 2016 में सरकारी आवास आवंटित किया गया था, अब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्हें सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए, क्योंकि अन्य मंत्रियों और सांसदों को सरकारी आवास आवंटित करने की आवश्यकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.