राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 2 MLA गैरहाजिर, न NDA जीतेगा और न महागठबंधन, जानिए फिर क्या होगा
Updated on
16-03-2026 03:20 PM
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा। ऐसे में सिर्फ एक MLA का वोट पांचवे उम्मीदवार की हार-जीत तय कर देगा, लेकिन तब भी वोटों की एक और बार गिनती होगी। समझिए कैसे।
बिहार में 5वीं राज्यसभा सीट पर मामला फंसा
कांग्रेस के दो गायब विधायकों के वोट जोड़ कर भी महागठबंधन के पास राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और AIMIM को मिलाकर 40 वोट ही पूरे होते हैं। यानी इस हालत में भी महागठबंधन उम्मीदवार राजद के अमरेंद्र धारी सिंह उर्फ एडी सिंह की जीत तय नहीं होगी। क्योंकि अगर कुल वोट को देखें तो महागठबंधन 40, NDA 38 और BSP के 1 विधायक को मिलाकर संख्या होती है 80 जो कि बहुमत से 1 वोट कम है।
कांग्रेस के 2 विधायकों के वोट न करने पर भी मामला फंसेगा
लेकिन कांग्रेस के दो विधायक अगर अंत तक वोट नहीं डालते हैं तो ये संख्या हो जाएगी 78। अब समझिए नया समीकरण। फिलहाल महागठबंधन के पास राजद के 25, कांग्रेस के 4, लेफ्ट के 4 और AIMIM के 5 विधायकों ने वोट डाले हैं। इसमें कांग्रेस के 2 विधायक अनुपस्थित हैं। ये संख्या हो जाती है 38, मतलब महागठबंधन के खाते में कुल जमा वोट हैं 38। वहीं हम अगर NDA को देखें तो उसके पास बीजेपी-जदयू के 10, लोजपा (रामविलास) के 19, HAM के 5 और RLM के 4 विधायक मिलाकर कुल वोट 38 ही हैं। यानि मुकाबला यहां बराबर का फंस रहा है।
कौन है वो एक विधायक जो हो गया अचानक से अहम
उधर जीतन राम मांझी की समधन और बहू की तेजस्वी यादव से मुलाकात ने अलग सियासी पारा चढ़ा दिया है। बावजूद इसके अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो ऐसे में चैनपुर से बसपा के विधायक सतीश कुमार का वोट अहम हो गया है। बसपा विधायक का एक वोट NDA या महागठबंधन जिसके खाते में गया, वो एक वोट से ही आगे हो जाएगा यानि कुल 39 वोट। फिर भी बहुमत के लिए 40 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में BSP विधायक का वोट मिलने के बाद भी कोई एक पक्ष चुनाव नहीं जीत पाएगा। तब जाकर दूसरी वरीयता के वोट गिने जाएंगे और इसके बाद ही 5वीं सीट के उम्मीदवार की हार-जीत का फैसला होगा।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…