आईटीसी ब्लॉक के मामलों में हाई कोर्ट का निर्णय:गलती करने वालों को पकड़ें न कि आईटीसी ब्लॉक करें

Updated on 11-05-2024 11:52 AM

जीएसटी अधिकारियों द्वारा बोगस फर्म या संबंधित फर्म से लेन देन करने वालों की आईटीसी ब्लॉक करने के मामलों में राहत मिलेगी। दरअसल, हाल ही में दिए एक निर्णय में पश्चिम बंगाल हाई कोर्ट ने कहा है कि सबसे पहले गलती करने वाले काे पकड़ें। सप्लायर की जांच हो उसके बिना सेवा या माल लेने वालों पर कार्रवाई करना पूरी तरह गलत और गैरकानूनी है।

एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि टैक्स अधिकारियों के लिए जेन्युइन करदाता पर कार्रवाई करना आसान होता है बजाय इसके कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जांच की जाए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दिए गए नोटिस और आदेश को भी खारिज कर दिया।

मप्र में कर सलाहकारों के मुताबिक लगातार ऐसे मामले आते हैं जिनमें बिना जांच या आदेश के संदिग्ध फर्म से सेवा या उत्पाद लेने वालों की आईटीसी ब्लॉक हो जाती है। पिछले साल चले जीएसटी सर्वे अभियान में ऐसे तमाम तरह के मामले सामने आए थे। इनमें 10000 -20000 से लेकर 10-15 लाख तक की आईटीसी ब्लॉक हुई थी। कमिश्नर कमर्शियल टैक्स स्वतंत्र कुमार सिंह से ऐसे मामलों पर चर्चा का प्रयास किया गया पर बात नहीं हो सकी।

बिना जांच -आदेश कार्रवाई गलत : जीएसटी एक्सपर्ट

जीएसटी एक्सपर्ट मुकुल शर्मा ने कहा कि सबसे पहले संदिग्ध मिली फर्म की जांच कर वसूली होनी चाहिए बाद में उससे सेवा-उत्पाद लेने वालों की। यदि संदिग्ध फर्म नहीं मिलती तो रिसिपिएंट की आईटीसी उसी सूरत में ब्लॉक कर सकते हैं जब उसकी संदिग्ध फर्म से साठ गांठ के सबूत हों। यदि उस फर्म के पास व्यापर के दस्तावेज और सबूत हों तो कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। बिना नोटिस आदेश कार्रवाई होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.