बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 'द केरल स्टोरी' की ऊंची छलांग, 'द कश्मीर फाइल्स' जैसा है माहौल

Updated on 08-05-2023 08:15 PM
अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' जहां रिलीज से पहले विवादों की लपटों से घिरी नजर आई, वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़कर कमाई की है। र‍व‍िवार को फिल्‍म की कमाई में 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि सुपर से भी ऊपर है। आम तौर पर यदि किसी फिल्‍म की कमाई में रविवार को 30% तक की बढ़ोतरी होती है तो समझा जाता है कि यह सिनेमाघरों में लंबी पारी खेलेगी। लेकिन 'द केरल स्‍टोरी' के आंकड़े बता रहे हैं कि यह 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' से भी बेहतर स्‍थ‍िति में है। अपने पहले वीकेंड में 'द केरल स्‍टोरी' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 33.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' की र‍िपोर्ट के मुताबिक, सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी अदा शर्मा की फिल्‍म 'द केरल स्टोरी' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 16.00 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि शनिवार को 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। देशभर में करीब 1300 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई इस फिल्‍म को हर जगह से बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिला है। व‍िवेक अग्‍न‍िहोत्री की 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की तरह ही कई स‍िनेमाघरों के अंदर शो के दौरान फिल्‍म के समर्थन में नारेबाजी भी हो रही है।

तीसरे दिन 50% की छलांग, डबल डिजिट में हुई कमाई

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने तीन द‍िनों में सिर्फ साउथ और मुंबई सर्किट से 10 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि रविवार को गुजरात और सौराष्‍ट्र सर्किट से 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस साल र‍िलीज हुई बॉलीवुड फिल्‍मों में 'द केरल स्‍टोरी' का फर्स्‍ट वीकेंड कलेक्‍शन 'पठान' और 'क‍िसी का भाई क‍िसी की जान' के बाद तीसरे नंबर पर है। जैसा माहौल बन रहा है, यह फिल्‍म स‍िनेमाघरों में लंबा चलेगी। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की कमाई की रफ्तार को यश की 'केजीएफ: चैप्‍टर 2' ने रोकी थी। जबकि 'द केरल स्‍टोरी' के सामने जून में 'आद‍िपुरुष', 'मैदान' और 'ब्‍लडी डैडी' की र‍िलीज से पहले ऐसी कोई फिल्‍म नजर नहीं आ रही है।

'द कश्मीर फाइल्स' जैसा ही बन रहा है ग्राफ

'द केरल स्‍टोरी' की तुलना 'द कश्मीर फाइल्स' से हो रही है। ऐसा इसलिए कि दोनों ही फिल्‍में ऐसे मुद्दे पर बनीं, जिन पर खूब व‍िवाद हुआ। 'द केरल स्‍टोरी' में केरल राज्‍य में बड़ी संख्‍या में महिलाओं का धर्म परिवर्तन कर उन्‍हें ISIS आतंकी बनाए जाने का दावा किया गया है। यदि 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' से तुलना करें तो अनुपम खेर की उस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि दूसरे द‍िन उस फिल्‍म ने 8.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था।

तमिलनाडु में फिल्म पर लटकी तलवार

हालांकि, जहां एक खास दर्शक वर्ग इस फिल्म की तरफ काफी खिंचे जा रहे हैं, वहीं कुछ इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जुटे हैं। यहां तक कि अब तमिलनाडु मल्टिप्लेक्स असोसिएशन ने रविवार को फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। इसके पीछे प्रदर्शन से होनेवाली उठापटक तो वजह बताई ही गई है, साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि राज्‍य में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही। कहा जा रहा है कि 'नाम तमिलर काची' (एनटीके) ने राज्य में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग को रोकने की मांग की है और उनके विरोध प्रदर्शन के बाद 7 मई से फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने का फैसला लिया गया है। वैसे भी यहां कुछ ही पैन इंडिया ग्रुप्स जैसे पीवीआर में ये फिल्म रिलीज हुई थी, जबकि लोकल मल्टिप्लेक्स मालिकों ने पहले से ही इस फिल्म को नहीं चलाने का फैसला कर रखा था, क्योंकि इसमें कोई फेमस स्टार नहीं। इन फैसलों की वजह से फिल्म की कमाई पर भी काफी असर पड़ रहा है।

32 हजार लड़कियों की सच्ची कहानी का दावा

अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई को देशभर में रिलीज़ हुई है। सोशल मीडिया पर काफी लोग इसे प्रोपगैंडा फिल्म बता रहे हैं जबकि मेकर्स ने दावा किया है कि फिल्म केरल की 32 हजार लड़कियों की सच्ची कहानी है। इस फिल्म में में उन 32 हजार लड़कियों के इस्‍लाम कुबूल करने और फिर आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उन्हें जबरन सीरिया भेजने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म फिलहाल देश में एक ज्वलनशील मुद्दा बन चुका है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले इसके 10 सीन पर कैंची भी चलाई गई है। हालांकि सिनेमाघरों से निकलने वाले लोग यही कहते सुनाई दे रहे हैं कि फिल्म देखकर वे अंदर तक सिहर उठे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.