उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने प्रयागराज में आयोजित "ज्ञान महाकुम्भ-2081" में सहभागिता की

Updated on 09-02-2025 12:37 PM

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने उत्तरप्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में, "शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास" के तत्वावधान में चल रहे "ज्ञान महाकुम्भ-2081" के परिप्रेक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय "भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना" राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा के संदर्भ में विभाग के विविध प्रस्तुतीकरण की सराहना भी की। मंत्री श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के व्यापक चिंतन-मंथन से भारतीय ज्ञान परम्परा के संदर्भ में निकलने वाले निष्कर्ष को पाठ्यक्रमों में समाविष्ट करेंगे। इससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में भारतीय दृष्टि से समृद्ध शिक्षा की ओर बढ़ने में गति मिलेगी।

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ. धीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में विविध सेमिनार और वेबिनार से प्राप्त महत्वपूर्ण अनुशंसाओं के आधार पर प्रकाशित भारतीय ज्ञान परम्परा से समृद्ध पुस्तकों को, स्टॉल में अवलोकन के लिए रखा है। क्यूआर कोड भी प्रदर्शित किया गया है, इसे स्कैन करके विभागीय वेबसाइट पर भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित पुस्तकों का संग्रह देखा जा सकता है। डॉ शुक्ल ने बताया कि स्टॉल में भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ को लेकर आयोजित की गईं विविध कार्यशालाओं का भी वीडियो से प्रेजेन्टेशन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.