वरुण धवन की फिल्म का मजेदार ट्रेलर , फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग

Updated on 23-05-2026 02:38 PM
वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और काफी मजेदार है। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं, जिनके साथ वह रोमांस करते नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में वरुण धवन की पत्नी बनी हैं और दोनों के बीच बेशुमार प्यार है। पर ये प्यार और शादी ऐसी है, जो आज तक किसी ने देखी या सुनी नहीं। फिल्म में प्यार के साथ खूब सारी कॉमेडी, ट्विस्ट और कन्फ्यूजन भी होने वाले हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में है।

'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर, सलमान का 'चुनरी चुनरी' गाना

'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर देख कुछ-कुछ अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला' का फील आ रहा है, पर फैंस को यह धमाकेदार लगा है। उनका कहना है कि डेविड धवन एक बार फिर ब्लॉकबस्टर लेकर आए हैं। वहीं, फैंस ट्रेलर में 'धुरंधर' के जमील जमाली यानी राकेश बेदी को देखकर भी क्रेजी हो गए। और सलमान खान का 'चुनरी' गाना भी 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में चार चांद लगा रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले 22 मई को रिलीज होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया था।

'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में क्या है?

'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन, मृणाल ठाकुर से बेहद प्यार करते हैं, पर वह पिता बनना चाहते हैं। उन्हें बच्चा चाहिए, लेकिन मृणाल तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर, वरुण की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है। उनके साथ उनका अफेयर शुरू हो जाता है। फिर एक साथ वरुण को मृणाल और पूजा से खुशखबरी मिलती है कि वो प्रेगनेंट हैं। इसके बाद शुरू होता है झोल, ट्विस्ट और कॉमेडी का खेल। इसमें जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और मनीष पॉल भी हैं, जो अपनी कॉमेडी और डायलॉग से तड़का लगा देते हैं।

फैंस की डिमांड- सलमान खान का भी हो कैमियो

'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर देख फैंस मुरीद हो गए हैं और उनका कहना है कि एक और ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। ट्रेलर में सलमान खान के हिट गाने 'चुनरी' का रीमिक्स है, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया है।पर उनकी डिमांड है कि फिल्म में सलमान खान का कैमियो जरूर हो। वहीं, राकेश बेदी को देखकर भी वो क्रेजी हो गए। 'धुरंधर' में निभाए जमील जमाली के किरदार के बाद से वह सभी के फेवरेट बने हुए हैं।

'है जवानी तो इश्क होना है' की कास्ट और रिलीज डेट

'है जवानी तो इश्क होना है' थिएटर्स में 5 जून को रिलीज होगी। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अली असगर, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, मौनी रॉय और राजेश कुमार भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.