शिमला एयर कनेक्टिविटी पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त

Updated on 21-05-2026 12:27 PM
शिमला, हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला की हवाई सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में शिमला की एयर कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए। कोर्ट ने इसे लेकर केंद्र सरकार से कहा कि अगली सुनवाई तक हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए।

चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और जस्टिस बीसी नेगी की बैंच ने यह भी पूछा कि संशोधित उड़ान योजना कब लागू होगी और चंडीगढ़-शिमला रूट पर ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर सेवा कितनी संभव है। केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि शिमला एयरपोर्ट पहाड़ी इलाके में होने के कारण सीमित सुविधाओं वाला एयरपोर्ट है और यहां रनवे बढ़ाने की गुंजाइश नहीं है।

फिलहाल केवल दो ATR-42 और एक हिंदुस्तान-228 विमान ही ऑपरेट हो सकते हैं। इनमें से एक ATR विमान दिल्ली-शिमला रूट पर 11 मई 2026 से फिर शुरू किया गया है।

सरकार ने कहा कि पहले उड़ानें बंद होने की वजह किसी लापरवाही से नहीं, बल्कि फंडिंग अवधि खत्म होने और उपयुक्त विमान उपलब्ध न होने के कारण थी। नई उड़ान योजना जल्द लागू की जाएगी।

ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर पर हो रहा विचार

कोर्ट को यह भी बताया गया कि चंडीगढ़-शिमला हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर पर विचार हो रहा है। फिलहाल पवन हंस की सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर सेवा चल रही है, जिसमें केवल 4 से 6 यात्री सफर कर सकते हैं और यह सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलती है। कोर्ट ने माना कि यह सेवा पर्याप्त नहीं है।

ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर में ज्यादा यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे

कोर्ट ने कहा कि ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर ज्यादा यात्रियों और सामान के साथ बेहतर सेवा दे सकता है। साथ ही राज्य सरकार से पूछा गया है कि क्या ऐसे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के अलावा शिमला या संजौली के पास किसी अन्य जगह भी कराई जा सकती है, क्योंकि जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर है।

बता दें कि दिल्ली से शिमला के बीच हवाई सेवाएं सात महीने से बंद पड़ी थी, जो कि बीते 11 मई को ही बहाल की गई है। इस रूट पर कई बार हवाएं सेवाएं बीच में बंद कर दी जाती है। हाईकोर्ट ने इसे चालू रखने के निर्देश दिए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.