हिना खान ने संदीप सिकंद की इन 5 सवालों से उड़ाई धज्जियां, अंकिता लोखंडे को आड़े हाथ लेना पड़ा एक्टर को भारी

Updated on 25-10-2023 03:54 PM
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है। इसके बीते एपिसोड में जब अंकिता लोखंडे की खानजादी से लड़ाई हुई थी। इस दौरान 'तुम टीवी वाले लोग' कहकर रैपर ने एक्ट्रेस को सम्बोधित किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया था, जिसके बाद काम्या पंजाबी ने वाहवाही की थी। मगर एक्टर और प्रोड्यूसर संदीप सिकंद नाखुश थे। उन्होंने अंकिता की जमकर आलोचना की थी। उनकी बातें हिना खान को रत्ती भर रास नहीं आईं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अंकिता का साथ दिया और संदीप को लताड़ा है।

दरअसल, संदीप सिकंद हमेशा तीखे बोल की वजह से चर्चा में रहते हैं। अंकिता लोखंडे और खानजादी की लड़ाई पर बिना नाम लिए उन्होंने एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा खा कि कैसे कुछ टीवी एक्टर्स अब अचानक से अपने प्रोफेशन के प्रति प्यार दिखा रहे हैं। लेकिन इन्हीं लोगों ने बीते दिनों अपने रवैये और अकड़ की वजह से प्रोड्यूसर्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं।

संदीप सिकंद के खिलाफ किया हिना खान ने पोस्ट

अब टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अंकिता लोखंडे के लिए स्टैंड लिया है और संदीप को अच्छे से सुनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे टीवी स्टार्स दिन-रात काम करते हैं। साथ ही अंकिता के लिए लिखा की वो 'पवित्र रिश्ता' के समय से अब तक कितनी कड़ी मेहनत कर रही है और आज संदीप कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया। एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर को अटेंशन लेने के लिए लताड़ा है।

अंकिता लोखंडे का हिना खान ने लिया पक्ष

हिना खान ने लिखा है, '5 सवाल में से पहला ये कि हमने देखा है कि पवित्र रिश्ता कई सालों तक सफलतापूर्वक चला है। कब अंकिता की वजह से इसका रिपीट टेलीकास्ट हुआ है? दूसरा सवाल ये कि आपने क्रिएटिव अरेंजमेंट्स में कितने साल बतौर लीड सर्वाइव किया होगा? तीसरा सवाल ये कि क्या आप इतने ही शालीनता के साथ ये पोस्ट फिल्म स्टार्स के लिे कर सकते हैं जो फिल्म पर फिल्म कर रहे हैं। वही फिल्में दोहरा रहे हैं और टीवी एक्टर्स जितना कमा रहे हैं? चौथा सवाल ये कि आप कब तक अपनी बिरादरी के लोगों के बूते पर दो मिनट का फेम चाहते रहेंगे, जो हर तरह से हमारी बिरादरी के लिए खड़े हैं?'

किशोर कुमार हैं मामा तो काजोल और रानी मुखर्जी संग भी है खास रिश्ता, इन अंकल के बेटा और दामाद हैं नामी डायरेक्टर

हिना खान ने दिया करारा जवाब

हिना खान ने आगे लिखा, 'भारतीय टीवी सेट पर, जहां हफ्ते के 5 या 7 दिन एपिसोड्स टेलीकास्ट होते हैं, सबके पास बैकअप होता है, कभी वो बीमार पड़ गए या फिर कुछ हो गया तो लेकिन एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं होता है। उसे तो कैसे भी करके सेट पर आना ही है। जब तक आप उसे मार नहीं देते या फिर रिप्लेस नहीं कर देते। और वो सेट पर 10 से 12 घंटे काम करता है। दिन रात मेहनत करता है। एक एक्टर के रूप में साल-दर-साल एक ही प्रोजेक्ट पर काम करना कुछ ऐसा है जिसे आपने पहली बार अनुभव किया है, और शायद, कभी नहीं करेंगे। भारतीय टेलीविजन के एक्टर बेहोश हो जाते हैं, डिप्रेशन से गुजरते हैं, बीमार पड़ जाते हैं। फिर भी उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है और कभी-कभी जब वे सर्जरी के दौर से गुजर रहे होते हैं या किसी अपने को खो चुके होते हैं। फिर भी वो काम करते रहते हैं। दिखाई देते हैं। हर कोई आगे बढ़ना चाहता है और उम्मीद से ज्यादा काम करता है। बिल्कुल आपकी तरह। क्योंकि सर वो शोषण होता है। इसलिए अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाना बंद करें।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.