हिना खान ने YRKKH में अक्षरा बनकर छापे सबसे अध‍िक नोट

Updated on 22-01-2026 01:11 PM
हिना खान टीवी की दुनिया में लंबे समय से हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 8 साल तक ये शो किया, अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं। अब उन्होंने इसको लेकर खुलासा किया है कि उनकी जो भी संपत्ति है, वो सब इस शो की देन है।

हिना खान ने यूट्यूबर एल्विश यादव से बातचीत की। उन्होंने हिना से सीधा सवाल पूछा कि राजन शाही जिन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का निर्माण किया और एकता कपूर जिन्होंने 'नागिन' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शो बनाए, इन दोनों में से किसके साथ काम करना ज्यादा फायदेमंद रहा? इस पर हिना ने बिना किसी हिचक के जवाब दिया और साफ कर दिया कि उनकी सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कमाए सबसे ज्यादा पैसे

हिना खान ने कहा, 'नागिन मैंने कम समय के लिए किया। मैंने एकता के साथ कोमोलिका (कसौटी जिंदगी की) के लिए 6-7 महीने का समय लिया था। लेकिन अगर आप पैसे की बात करें तो निश्चित रूप से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।' वो बताती हैं कि एकता के शो में उनका समय प्रभावशाली था, लेकिन तुलना करने पर वो कम समय के लिए था।

हिना खान की नेट वर्थ

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से, एक रिपोर्ट में हिना खान की नेट वर्थ 50-52 करोड़ बताई गई है। दूसरी रिपोर्ट में करीब 80 करोड़ की नेट वर्थ का दावा किया गया है।

इन शोज में भी आईं नजर

बता दें कि हिना ने टीवी सीरियल के अलावा 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था। वो 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट करती हुईं नजर आ चुकी हैं। पिछले साल की बात करें तो उन्हें पति रॉकी जायसवाल के साथ 'पति पत्नी और पंगा' सीरियल में देखा गया था। फिलहाल वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.