HIV संक्रमित खून चढ़ाने का मामला:189 यूनिट खून चढ़ा; 200 डोनर जांच के दायरे में

Updated on 17-12-2025 12:41 PM

सतना जिला अस्पताल से सामने आया थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने का मामला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर निर्भर 4 बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य सरकार हरकत में आई है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर राज्य स्तरीय 6 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जिसे 7 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

जांच में सामने आया है कि ये चारों बच्चे पहले आईसीटीसी जांच में एचआईवी नेगेटिव थे, लेकिन बाद की जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्चों की उम्र 8 से 11 साल के बीच है और वे लंबे समय से थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। ब्लड ट्रांसफ्यूजन को ही संक्रमण का मुख्य संभावित कारण माना जा रहा है।

70 से 100 बार चढ़ चुका था खून, खतरा बढ़ा

सतना जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल के अनुसार, इन बच्चों को अब तक 70 से 100 बार तक ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जा चुका है। ऐसे मामलों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। जांच में यह भी सामने आया है कि बच्चों को सिर्फ सतना जिला अस्पताल ही नहीं, बल्कि रीवा के बिरला अस्पताल सहित अन्य जिलों से भी ब्लड सप्लाई की गई थी।

तफ्तीश में यह बात उजागर हुई है कि चारों बच्चे करीब 200 ब्लड डोनर के संपर्क में आए और 3 अलग-अलग ब्लड बैंकों के जरिए अब तक 189 यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चुका है। अब सभी संभावित डोनरों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.