सेविंग प्राइवेट रायन' फेम हॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर टॉम सिजमोर का 61 की उम्र में निधन

Updated on 04-03-2023 07:49 PM
सिनेमा की दुनिया को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्‍गज हॉलीवुड एक्‍टर और 'सेविंग प्राइवेट रायन' फेम टॉम सिजमोर का निधन हो गया है। वह 61 साल के थे। उनके मैनेजर चार्ल्‍स लागो ने एक्‍टर की मौत की पुष्‍ट‍ि की है। मैनेजर चार्ल्‍स ने बयान जारी करते हुए बताया कि 18 फरवरी को टॉम सिजमोर को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। वह ब्रेन एन्‍यरिजम से पीड़‍ित थे। एक्‍टर ने कैलिफोर्निया के बरबैंक के एक अस्पताल में शुक्रवार को आख‍िरी सांसें लीं। वह नींद में थे, जब उनकी जान चली गई।
'ब्‍लैक हॉक डाउन' एक्‍टर Tom Sizemore डेट्रायट के रहने वाले थे। उनकी मां शहर के लोकपाल के लिए काम करती थीं। जबकि उनके पिता एक वकील और दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे। सिजमोर ने वेन स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिलाडेल्फिया में टेम्पल यूनिवर्सिटी से थिएटर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

न्‍यूयॉर्क में थ‍िएटर से की थी करियर की शुरुआत

न्यूयॉर्क शहर में थ‍िएटर करने के दौरान टॉम को पहला ब्रेक डायरेक्‍टर ओलिवर स्टोन की एंटी-वॉर फिल्म 'बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई' में मिला था। यह फिल्‍म 1989 में रिलीज हुई थी। 1990 के दशक की शुरुआत में टॉम ने असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर के तौर पर भी काम किया। वह 1994 की मास मर्डर ड्रामा 'नेचुरल बॉर्न किलर्स', 1995 की नॉयर मिस्ट्री 'डेविल इन ए ब्लू ड्रेस' जैसी फिल्मों से जुड़े थे। साल 1994 में रिलीज 'वायट ईयरप' में फ्रंटियर गनफाइटर बैट मास्टर्सन के रूप में टॉम को खूब पसंद किया गया। यह एक सपोर्टिंग रोल था। साल 1995 की कल्‍ट क्‍लासिक फिल्‍म 'हीट' में वह रॉबर्ट डी नीरो के साथ नजर आए। बतौर लीड रोल टॉम सिजमोर की पहली बड़ी फिल्‍म 1997 की हॉरर थ्रिलर 'द रेलिक' रही।

ड्रग्‍स और घरेलू हिंसा के कारण कई बार गए जेल

टॉम सिजमोर की पर्सनल लाइफ बड़ी उथल-पुथल वाली रही है। ड्रग्‍स के सेवन के कारण उन्‍हें लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। वह इस कारण कई बार जेल भी गए। हॉलीवुड ब्‍यूटी मैडम हेइडी फ्लेस के साथ अपने रिश्‍तों के कारण भी टॉप खूब चर्चा में रहे। साल 2003 में फ्लेस ने उनके ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। इस कारण टॉम को छह महीने जेल की सजा हुई थी। सिजमोर ने आरोपों से इनकार किया था।

टॉम के पास से मिला था मेथ

साल 2005 में ड्रग्‍स रखने के कारण भी उन्‍हें जेल जाना पड़ा। उनके ऊपर मेथामफेटामाइन ड्रग्‍स रखने के आरोप सिद्ध हुए। साल 2016 में टॉम सिजमोर को एक बार फिर घरेलू दुर्व्यवहार के शक में गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.