गृह आवास के मालिक सीखेंगे विदेशी मेहमानों का स्वागत सत्कार करने का तरीका

Updated on 16-05-2023 05:58 PM

भोपाल। गृह आवास (होम स्टे) को बेहतर बनाने के लिए इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) और मप्र पर्यटन बोर्ड की मदद से गृह आवास के मालिकों को मेहबानों यानी पर्यटकों का स्वागत सत्कार करना सिखाया जा रहा है। वो कैसे देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराएं। उनसे बातचीत का तरीका। इसके साथ ही चैक इन से लेकर चैक आउट करने तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना में मप्र के 280 से अधिक गृह आवास मालिकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। अभी तक 180 मालिकों का इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह प्रशिक्षण पांच बैचों में लगाया जा रहा है।

15 मई से लगेगा नया बैच

इस प्रशिक्षण का नया बैच 15 मई से लगाया जाएगा। इसके बाद दूसरा बैच 22 मई से शुरू होगा। एक बैच में 30-30 गृह आवास के मालिकों को कुशल प्रशिक्षक की मदद से प्रशिक्षण मिलेगा। शहर में भी ऐसी कई जगह है। जहां विदेशी मेहबानों को फाइव स्टार होटलों की सुविधा दी जाती है। इन गृह आवास में मेहबानों को 10 से 15 दिनों तक रोका जाता है। इन्हीं गृह आवास अब और बेहतर किया जा रहा है। इसका फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के मालिकों को भी होगा। साथ ही रोजगार भी मिलेगा।इसमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल होते हैं।

गांव को पर्यटन हब के रूप में कर रहे हैं विकसित

गांव के लोगों को भी रोजगार मिल सकें इसलिए गांव को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिन गांव के आस-पास पर्यावरण, प्राकृतिक सुंदरता, पानी, झील, झरने हैं उन क्षेत्रों को मप्र पर्यटन बोर्ड विकसित करने पर जोर दे रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग वहां घूमने आएं गांववासियों को रोजगार का अवसर मिल सके।

प्रयोग के जरिए सिखा रहे व्यंजनों का पेश करना

गृह अावास के मालिकों को प्रयोग की मदद से व्यंजनों को मेहबान के सामने परोसने की कला सीखाई जा रही है। इसमें उनको फूड प्रेजेंटेशन, बेडिंग करना और चैक इन चैक आउट के समय डाक्यूमेंटेश कराना भी सीखाया जा रहा है।लोकल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ साथ ही मिलेट्स ईयर पर मिलेट्स को प्रमोट करने के लिए भी यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मिलेट्स से कुकीज, खीर, बिस्किट और रोटी बनाने की कला सीखाई जा रही है। जिससे इस संस्कृति को विदेशों में भी पहुंचाया जा सकें। जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

इनका कहना है

गृह आवास के मालिकों को प्रशिक्षण देने के लिए अभी चार बैच होने वाले हैं। अभी दो मैच जल्द ही शुरू होंगे।इसमें गृह आवास के मालिकों को लोकल संस्कृति को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा।संस्कृति को बचाने और प्रांतीय व्यंजनों को विकसित करने में मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.