लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान:प्रादेशिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ताम्रपत्र देकर किया सम्मानित

Updated on 27-06-2025 11:57 AM

लोकतंत्र भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की आत्मा और पहचान है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को लोकतंत्र सेनानियों के प्रादेशिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सीएम ने इस अवसर पर घोषणा की कि 70 साल से अधिक आयु के सभी लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान कार्ड के जरिए सरकार नि:शुल्क इलाज मुहैया कराएगी।

पीएम एयर एम्बुलेंस सुविधा में भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में पात्रता के आधार पर लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को सभी सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता से लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजन के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं रखेगी।

प्रधानमंत्री मोदी की पुस्तक का विमोचन ​किया इस दौरान सीएम यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मीसा पत्रिका और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आपातकाल के दौरान लिखे पत्रों, विचारों, आलेखों से जुड़े संस्मरणों पर आधारित पुस्तक इमरजेंसी डायरी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और म.प्र. हिंदी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष अशोक कड़ेल को लोकतंत्र सेनानी होने के सम्मान स्वरूप ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया।

जबलपुर में प्राकृतिक खेती के नाम एक चौपाल में सीएम का ऐलान

प्राकृतिक खाद से पैदा अनाज अलग बिकेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को जबलपुर के मानस भवन में प्राकृतिक खेती के नाम एक चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के दुष्परिणाम सामने आ चुके हैं, अब प्राकृतिक खेती ही समाधान है। राज्य में इसके लिए योजनाएं बनेंगी।

मंडियों में प्राकृतिक तरीके से उगाए गए अनाज और रासायनिक खाद से उगाए गए अनाज को खरीदने की अलग-अलग व्यवस्था बनाएंगे, ताकि जैविक खेती वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके। डॉ. यादव ने कहा कि मप्र में प्राकृतिक खेती की बड़ी संभावनाएं हैं। गाय आधारित खेती को बढ़ावा मिलेगा। दूध उत्पादन 9% से बढ़ाकर 25% तक ले जाएंगे।

उन्होंने देशी गाय के दूध को उपयोगी बताया और भैंस के दूध को ज्यादा लाभदायक बताने को साजिश बताया। कार्यक्रम में मौजूद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती मानव जीवन के लिए वरदान है।

उन्होंने रासायनिक खाद के नुकसान और प्राकृतिक खेती के फायदे विस्तार से बताए। उन्होंने कहा कि यूरिया डीएपी ने पूरे देश की खेत वाली भूमि को बंजर कर दिया। आचार्य देवव्रत ने कहा कि मप्र देश का पेट है, जब पेट ही सही नहीं होगा तो बाकी हिस्सों में कैसे शुद्ध अनाज जाएगा।

इसलिए सबसे पहले पेट यानी मप्र से ही प्राकृतिक खेती की शुरुआत करनी होगी। कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.