लखनऊ में ओला सर्विस सेंटर पर गुंडागर्दी, स्कूटी लेने पहुंचे पिता-बेटे को कर्मचारियों ने दौड़ाकर पीटा
Updated on
15-11-2025 04:20 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुडम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित ओला सर्विस सेंटर का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शनिवार को सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि सर्विस सेंटर के कई कर्मचारी स्कूटी लेने आए ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि सर्विस सेंटर में आए दिन ग्राहकों के साथ इसी तरह की बदसलूकी, धमकी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हर्ष गुप्ता ने बताया कि वो अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी, जो कुछ दिन पहले सर्विस के लिए दी गई थी उसे लेने पिता- पुत्र पहुंचे थे। लेकिन कर्मचारी स्कूटी देने के बजाय उनसे अभद्र भाषा में बात करने लगे। इस बीच अजय, शुभम, अवनीश और आलोक अपने साथियों के साथ मिलकर मारने लगे। पीड़ित का आरोप है कि सर्विस सेंटर मनमर्जी से स्कूटी को सड़क पर अवैध रूप से खड़ा कराता था। नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी, जिसके बाद कई वाहनों को सीज किया गया। बावजूद इसके सर्विस सेंटर कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहींपीड़ित आयुष का कहना है कि जब उन्होंने समय पर स्कूटी न मिलने और अवैध पार्किंग की शिकायत की तो कर्मचारियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक हमला बोल दिया। वायरल हुए वीडियो में कर्मचारी लात-घूंसों से मारते, लाठी जैसी चीजों से दौड़ाते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस सेंटर का रवैया लंबे समय से मनमाना रहा है। गुडम्बा थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की मारपीट या कानून हाथ में लेने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…