सौम्या टंडन की खौफनाक आपबीती- सड़क पर पड़ी दर्द में रोती रही पर कोई मदद को आगे नहीं आया

Updated on 08-02-2023 06:54 PM
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं!' से घर-घर मशहूर हुईं 'अनीता भाभी' यानी सौम्या टंडन पिछले कुछ साल से एक्टिंग से दूर हैं। साल 2020 में सौम्या टंडन ने 'भाबीजी' ने अलविदा कह दिया था। इस शो ने सौम्या टंडन की पॉपुलैरिटी को गजब तरीके से बढ़ा दिया। बच्चों से लेकर बड़े तक सौम्या टंडन के फैन बन गए थे। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि जब एक्टिंग की दुनिया से दूर थीं तो उन्हें ईव-टीजिंग का शिकार होना पड़ा था। उस घटना ने सौम्या टंडन को बुरी तरह डरा दिया था। दरअसल एक शख्स ने सौम्या की मांग में सिंदूर भर दिया था।
Saumya Tandon ने यह घटना हाल ही एक इंटरव्यू में सुनाई। 'हॉटरफ्लाई' से बातचीत में सौम्या ने बताया कि ईव-टीजिंग की यह घटना उनके साथ उज्जैन में घटी थी। जहां एक लड़के ने उनकी मांग में सिंदूर भर दिया था, वहीं एक अन्य घटना में एक लड़का उन्हें ओवरेटक किया और वह गिर पड़ीं।

एक लड़के ने सिंदूर लगा दिया, दूसरे ने ओवरटेक किया

सौम्या टंडन ने इन दो डरावनी घटनाओं की कहानी याद करते हुए बताया, 'सर्दियों की बात है। एक दिन मैं रात में घर वापस आ रही थी तो एक लड़के ने बाइक रोककर मुझ पर सिंदूर मल दिया। एक और घटना घटी, जोकि स्कूल की थी। जब मैं स्कूल से साइकिल पर आ रही थी तो एक लड़के ने मुझे ओवरटेक किया, जिससे मैं गिर गई। मेरे सिर में चोट लगी और हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।'

उज्जैन में जब तक रहीं, अपनी सेफ्टी करती रहीं

सौम्या टंडन ने बताया कि वह दर्द से रोती-चीखती रहीं पर किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। सौम्या ने बताया कि वह जब तक भी उज्जैन में रहीं, उनका पूरा समय खुद की सुरक्षा करने में लगा रहा। कभी सड़कों पर लोग उनका पीछा करते तो कभी कुछ। कभी कट मारते तो कभी दीवारों पर उल्टी चीजें लिखते और चिट्ठियां फेंकते।'

अफगानी सीरियल से शुरुआत, ऐसे मिला स्टारडम

सौम्या टंडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में एक अफगानी सीरियल 'खुशी' से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ शोज होस्ट किए। इसके बाद वह फिल्म 'जब वी मेट' में भी नजर आईं। इसमें वह करीना कपूर की बहन बनी थीं। लेकिन सौम्या को पॉपुलैरिटी और स्टारडम 'भाबीजी घर पर हैं!' से मिला था।

झेला था रिजेक्शन

सौम्या टंडन ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने खूब रिजेक्शन झेला। उन्हें उनकी गोरी रंगत के कारण रिजेक्ट कर दिया जाता था। सौम्या के मुताबिक, ऑडिशन के दौरान लोग उन्हें बोलते थे कि वह इंडियन नहीं हैं और कुछ ज्यादा ही गोरी हैं। इसलिए उन्हें साइन नहीं कर सकते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.