गाजा में आज से रिहा होंगे बंधक, हमास-इजरायल दोनों ने की पुष्टि, जानें कैसे और कितने लोग छोड़े जाएंगे

Updated on 24-11-2023 02:07 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच समझौता होने के बाद शुक्रवार से बंधकों की रिहाई शुरू हो जाएगी। इजरायल को उन बंधक लोगों की लिस्ट भी मिल गई है, जिनको सबसे पहले रिहा किया जाएगा। इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने भी अपहृत लोगों के नामों की पहली लिस्ट सूची मिल गई है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से लड़ाई रोक दी जाएगी। इसके बाद बंधकों का पहला जत्था शाम 4 बजे इजरायल को सौंपा जाएगा। गाजा में ईंधन और मानवीय आपूर्ति भी शुक्रवार को तेज हो जाएगी।

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय में बंधकों और लापता लोगों के समन्वयक गैल हिर्श ने कहा है कि सरकार ने पहली सूची में शामिल बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया है। जिनके शुक्रवार को वापस लौटने की उम्मीद है। उन्होंने कहा उन लोगों के रिश्तेदारों को भी अपडेट कर दिया गया है जिनके लिस्ट में नहीं आए थे। इसके अलावा गैल हिर्श की ओर से सूची के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

लंबी बातचीत के बाद फाइनल हुई है डील

हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि दोनों पक्ष गाजा में संघर्ष विराम के लिए मान गए हैं और आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे से ये प्रभावी होगा। इसके बाद पिछले हफ्तों में कतर और अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल-हमास संघर्ष विराम में मध्यस्थता करने वाले मिस्त्र ने संघर्ष विराम समझौते की पुष्टि की। मिस्र की राज्य सूचना सेवा के अध्यक्ष दीया राशवान ने कहा कि उनके देश को गाजा में बंद बंधकों और इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों की दो संबंधित सूचियां मिली हैं, जिन्हें शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।

हमास की ओर से भी कहा गया है कि संघर्ष विराम शुक्रवार सुबह से प्रभावी होगा और चार दिनों तक चलेगा। चार दिनों में हमास की ओर से 50 बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा। अदला-बदली समझौते के तहत इजरायल एक बंधक के बदले में अपनी जेल में बंद तीन फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। ऐसे में 50 इजरायली बंधक के बदले में कुल 150 फिलीस्तीनियों को रिहा किया जाएगा। इस समझौते में लड़ाई रोकने और बंधकों को छोड़ने के अलावा मानवीय सहायता का भी जिक्र है। सीजफायर के दौरान गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने की भी छूट होगी। खासतौर से बुनियादी जरूरत के सामान और ईंधन गाजा में भेजा जा सकेगा। डेढ़ महीने से जारी जंग के चलते गाजा में बुनियादी सामानों की भारी कमी हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.