सोनिया गांधी की तबीयत कैसी है? गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने दी पूरी डिटेल
Updated on
07-01-2023 05:37 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की सेहत की जानकारी देते हुए अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि गांधी की हालत स्थिर है और वह रिकवर रही हैं। आपको बता दें कि सोनिया गांधी को अस्वस्थ होने के चलते बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने सोनिया गांधी की हेल्थ को लेकर क्या बताया सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को सांस संबंधी इंफेक्शन के चलते यहां बुधवार को एडमिट कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रही हैं। इससे पहले अजय स्वरूप ने बताया था कि उन्हें चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम लगाार निगरानी कर रही है। उन्हें सांस संबंधी वायरल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था।
भारत जोड़ो यात्रा छोड़ मां से मिलने पहुंचे राहुल मां सोनिया गांधी की तबीयत की जानकारी मिलते ही राहु गांधी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने मां से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल अपनी मां के साथ दो घंटे तक रहे थे। सोनिया गांधी के साथ बेटी प्रियंका गांधी पहले से मौजूद हैं। आपको बता दें कि कोरोना और दूसरे स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों के चलते सोनिया गांधी को पहले भी गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…