विराट कोहली और एमएस धोनी से कैसे हैं रिश्ते, आईपीएल विवाद के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

Updated on 12-06-2023 08:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और विराट कोहली (Virat Kohli) की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। आईपीएल 2023 में आरसीबी और लखनऊ के मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत हो गई थी। अन्य खिलाड़ी को बीच बचाव करने के लिए आना पाड़ा था। इससे पहले 2013 में भी दोनों खिलाड़ियों की लड़ाई हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के रिश्ते भी अच्छे नहीं बताए जाते। लेकिन वास्तव में गौतम गंभीर के विराट कोहली और धोनी के साथ कैसे रिश्ते हैं?


विराट-धोनी से रिश्ते पर क्या बोले गंभीर

गौतम गंभीर ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात रखी। उनका कहना है कि विवाद या बहस मैदान के अंदर तक ही है। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में दो वर्ल्ड कप जीत चुके गौतम गंभीर ने कहा, 'एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता एक जैसा है। अगर हमारे बीच कोई बहस होती है तो वह सिर्फ मैदान पर रहती है मैदान के बाहर नहीं। व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। वे मेरी तरह जीतना चाहते हैं।'

बहस मैदान पर ही रहनी चाहिए

गौतम गंभीर ने कहा कि मेरी मैदान पर काफी लड़ाई हुई है। उनका मानना है कि मैदान की लड़ाई मैदान पर ही रहनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'मेरे क्रिकेट के मैदान पर कई झगड़े हुए हैं। ऐसा नहीं है कि मैं कभी नहीं लड़ा। मैंने हमेशा उन झगड़ों और तर्कों को क्रिकेट के मैदान पर ही रहने दिया है। बहस दो लोगों के बीच थी और इसे क्रिकेट के मैदान के भीतर रहना चाहिए, बाहर नहीं आना चाहिए। बहुत से लोगों ने बहुत सी बातें कही। बहुत से लोगों ने टीआरपी के लिए इंटरव्यू में मुझे सफाई देने को कहा। जो बात दो लोगों के बीच हुई है उसे सफाई देने की जरूरत नही है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.