बेटी सोनाक्षी के लिए कैसे हैं जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- वो ऐसे हैं जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बने हों

Updated on 13-12-2025 01:56 PM
सोनाक्षी सिन्हा ने जब से जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई है, इस रिश्ते को लेकर खूब सवाल जवाब होते रहे हैं। साल 23 जून 2024 को सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ शादी की जिसमें परिवार के लोग और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त भी शामिल हुए। इन दोनों का इंटरफेथ मैरिज अक्सर सोशल मीडिया पर भी काफी निशाने पर रही, जिसे लेकर अक्सर जहीर, सोनाक्षी या फिर परिवार वालों को सफाई देनी पड़ती है। अब एक बार फिर से शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर इकबाल के आपसी बॉन्डिंग पर बातें की हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा शुरुआत से ही बेटी के रिश्ते को सपोर्ट करते नजर आए हैं। वो उन माता-पिता में से हैं जो हमेशा अपने बच्चों की खुशियों के लिए उनके साथ खड़े होते हैं। उन्होंने बेटी की शादी के बाद ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज को सपोर्ट करते हुए कहा था कि उनकी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। अब हाल ही में 'आज तक' से हुई बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया कि आपका और जहीर इकबाल का रिलेशनशिप कैसा है?

'वो ऐसे लगते हैं जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं'

इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा, 'बहुत अच्छा है। जहीर और सोनाक्षी एक-दूसरे को बहुत मानते ही नहीं हैं बल्कि वो ऐसे लगते हैं जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। बहुत बढ़िया है। और सोनाक्षी ने अगर ऐसा लिखा है- ये शख्स है जो मेरी लाइफ में मैटर करता है तो मैं कहूंगा कि सोनाक्षी ऐसा भी कहती है- मेरी लाइफ में केवल दो हीरोज़ हैं।' हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा की इन बातों पर यूजर्स कॉमेंट करने से बाज नहीं आ रहे। एक ने कहा- दूसरो को खामोश कहने वालें को खुद की बेटी ने खामोश कर दिया।

सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी इंटरफेथ मैरिज पर चुप्पी तोड़ी

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सात साल की डेटिंग के बाद बीते साल 23 जून 2024 को जहीर इकबाल के साथ शादी की। सोशल मीडिया पर मुस्लिम एक्टर से शादी करने को लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी इंटरफेथ मैरिज पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

'ये सब हमें बेवकूफी जैसा लग रहा था'

हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने कहा था, 'ये सिर्फ एक शोर है। मैं ऐसा करने वाली न पहली हूं और ना ही आखिरी रहूंगी। मैं एक ग्रोनअप वुमन हूं जो जिंदगी के फैसले खुद ले रही हूं। मैं जिन लोगों को जानती भी नहीं हूं, उनकी इसमें किसी न किसी कारण से राय थी। ये सब हमें बेवकूफी जैसा लग रहा था। वो हमारे लिए बहुत ही खूबसूरत पल थे, क्योंकि हम अपनी पूरी जिंदगी साथ में बिताने जा रहे थे तो हमने खुद को शोर से दूर ही कर दिया।'

'अगर मैं नहीं रहूंगा तो मेरी बेटी के साथ कौन खड़ा होगा?'

अपने पुराने इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा कह चुके हैं, 'यह शादी का मामला है, दूसरी बात कि अगर बच्चों ने शादी कर ली है तो ये अवैध और असंवैधानिक नहीं है। उन्होंने अपनी इच्छा और हमारे आशीर्वाद से ऐसा किया। इसलिए मैं इसे सपोर्ट करता हूं।' उन्होंने अपनी बेटी की पसंद पर गर्व और खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा था- अगर मैं नहीं रहूंगा तो मेरी बेटी के साथ कौन खड़ा होगा?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.