आज कितना सस्ता हुआ सोना खरीदारी से पहले देख लें क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड के लेटेस्ट रेट

Updated on 28-08-2023 02:16 PM
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। सोना जो कभी 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के से ज्यादा के भाव पर चल रहा था। अब उसकी कीमतें गिरकर 58 हजार रुपये के करीब पहुंच गई हैं। हालांकि आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना आज सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर बढ़त के साथ खुला है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या है चांदी की कीमत

आज 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव बढ़त के साथ 73668 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी भी बढ़त के साथ 75001 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली है। चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.21 पुीसदी या 4 डॉलर की बढ़त के साथ 1,943.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.03 फीसदी या 0.54 डॉलर की तेजी के साथ 1,915.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी का वैश्विक भाव

आज सोने के साथ चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। आज सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.11 फीसदी या 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 24.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं चांदी का वैश्विक हाजिरी भाव 0.14 फीसदी या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

कीमतों में देखा जा रहा उछाल

सोने और चांदी की कीमतों में इधर तेजी देखने को मिल रही है। सोना अब बढ़त के साथ दोबारा 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच रहा है। वहीं चांदी में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है।

क्या है सोने का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सुबह यानी सोमवार को 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 58,685 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। बीते शुक्रवार को यह 58640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज बढ़त के साथ 59100 रुपये के स्तर पर खुला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.