RRR की सक्सेस के बाद कितने बदले Ram Charan? को-स्टार कियारा आडवाणी ने बताई दिल छू लेने वाली बात

Updated on 12-03-2023 09:49 PM
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण स्टारर एक फिल्म से तेलुगू सिनेमा में दोबारा एंट्री करने जा रही हैं। कियारा की राम चरण के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2019 में आई तेलुगू फिल्म Vinaya Vidheya Rama में राम चरण के साथ काम किया था। कियारा और राम चरण की जो दूसरी फिल्म है, उसका नाम RC15 रखा गया है। कियारा ने राम चरण के साथ इस फिल्म की शूटिंग RRR की रिलीज के बाद शुरू की। तब तक इस फिल्म का 'नाटू नाटू' सॉन्ग न सिर्फ दुनियाभर में छा गया, बल्कि फिल्म भी एक सेंसेशन बन गई। RRR ने कई इंटरनैशनल अवॉर्ड्स भी जीते। कियारा आडवाणी ने हाल ही एक इंटरव्यू में RC15 को-स्टार राम चरण के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने एक्टर में क्या बदलाव नोटिस किए।

Ram Charan फिलहाल अमेरिका में हैं, जहां वह ऑस्कर्स 2023 में हिस्सा लेने गए हैं। डॉल्बी थिएटर में होने वाले इन अकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस भी होगी, जिसमें एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब भी परफॉर्म करेंगी। कियारा ने राम चरण के बारे में हाल ही 'न्यूज18' से बात की।

'राम चरण विनम्र और जमीन से जुड़े हुए इंसान'

कियारा आडवाणी ने कहा, 'राम चरण के साथ काम करने में हमेशा मजा आता है। वह बहुत ही शानदार एक्टर हैं और कमाल के डांसर भी। और इस फिल्म में हम दोनों ही बहुत ही अलग अंदाज में नजर आएंगे। मैं राम चरण से RRR के बाद मिली थी। हम दोनों ने इस फिल्म की रिलीज के बाद ही RC15 के लिए साथ में शूटिंग की थी। वह अभी भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे। वह एकदम जमीन से जुड़े हुए हैं। बहुत ही विनम्र और कमाल के इंसान हैं। यही खासियत उन्हें स्टार बनाती है।'

राम चरण और उपासना संग कियारा का रिश्ता

मालूम हो कि कियारा आडवाणी का राम चरण और उनकी वाइफ उपासना के साथ बहुत ही क्लोड बॉन्ड है। कियारा ने जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी तो राम चरण और उपासना को भी इनवाइट किया था। लेकिन किसी वजह से कपल उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाया। तब उपासना ने कियारा आडवाणी से माफी मांगी थी। उपासना ने कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग फोटोज वाले पोस्ट पर कमेंट किया था, 'आप दोनों को बहुत बहुत बधाई। यह बहुत ही खूबसूरत है। सॉरी हम शादी में शामिल नहीं हो पाए। आप दोनों को बहुत सारा प्यार।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.