हमास के साथ युद्ध में इजरायल को कितना नुकसान, पाकिस्तानी विदेशी मुद्रा भंडार से 6 गुनी है कीमत

Updated on 06-11-2023 01:27 PM
तेल अवीव: गाजा पट्टी में हमास के साथ इजरायल के युद्ध में 200 बिलियन शेकेल (51 बिलियन डॉलर) का खर्च आएगा। यह दावा फाइनेंशियल न्यूजपेपर द कैलकलिस्ट ने वित्त मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सकल घरेलू उत्पाद के 10% के बराबर का अनुमान आठ से 12 महीनों के बीच चलने वाले युद्ध पर आधारित है। इस अनुमान में लेबनान के हिजबुल्लाह और ईरान या यमन के हूती विद्रोहियों की भागीदारी को शामिल नहीं किया गया है। इसे सिर्फ गाजा तक ही सीमित रखा जा रहा है। इजरायल हमास युद्ध का अनुमानित खर्च पाकिस्तान के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग छह गुना है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार के 8 करोड़ डॉलर तक पहुंचने की जानकारी दी थी।

कैल्केलिस्ट ने 200 बिलियन शेकेल को बताया आशावादी

कैल्केलिस्ट ने वित्त मंत्रालय के 200 बिलियन शेकेल के खर्च को "आशावादी" अनुमान के रूप में वर्णित किया। लेकिन मंत्रालय ने कहा कि वह कैलकलिस्ट के डेटा की पुष्टि नहीं करता है। इजरायल ने इसके लिए 350000 इजरायलियों को सैन्य रिजर्व के तौर पर भी सक्रिय सेवा में शामिल किया है। इन सैनिकों की तैनाती, हथियार, साजो-सामान और रसद में भी खर्चों के बढ़ने की संभावना है। गाजा से हमास के बंदूकधारियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल के इतिहास में सबसे घातक हमला किया था। इस हमले में 1400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी और लगभग 240 लोग बंधक बनाए गए हैं। तब से इजरायल हमास को खत्म करने के लक्ष्य के साथ गाजा पर बमबारी कर रहा है।

कहां खर्च होगा इजरायल का पैसा


कैल्केलिस्ट ने कहा कि लागत का आधा हिस्सा रक्षा व्यय में होगा जो प्रति दिन लगभग 1 बिलियन शेकेल के बराबर है। अन्य 40-60 बिलियन शेकेल राजस्व के नुकसान से आएंगे, 17-20 बिलियन व्यवसायों के मुआवजे के लिए और 10-20 बिलियन शेकेल पुनर्वास के लिए खर्च किए जाएंगे। वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने पहले कहा था कि इजरायल की सरकार फिलिस्तीनी हमलों से प्रभावित लोगों के लिए एक आर्थिक सहायता पैकेज तैयार कर रही है जो कि कोविड -19 महामारी के दौरान घोषित किए गए पैकेज से "बड़ा और व्यापक" होगा।

नेतन्याहू ने दिए लोगों की मदद के आदेश


गुरुवार को, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल प्रभावित सभी लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आंकड़े दिए बिना कहा, "मेरा निर्देश स्पष्ट है: रास्ते खोलें और जिसे भी जरूरत हो, उसे धनराशि दें।" "जैसा कि हमने कोविड के दौरान किया था। पिछले दशक में, हमने यहां एक बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई है और भले ही युद्ध के कारण हमसे आर्थिक कीमत वसूल की जाए, जैसा कि हो रहा है, हम बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें भुगतान करेंगे।" युद्ध के मद्देनजर, एसएंडपी ने इजरायल की रेटिंग के लिए अपने दृष्टिकोण को घटाकर "नकारात्मक" कर दिया, जबकि मूडीज़ और फिच ने संभावित गिरावट के लिए इजरायल की रेटिंग की समीक्षा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.