कैसे हुई पूनम पांडे की मौत, एक्ट्रेस की टीम ने कहा- गुरुवार रात ही हुई ये घटना

Updated on 02-02-2024 01:33 PM
बॉलीवुड से पूनम पांडेय के निधन की खबर ने इस वक्त हर किसी को हिलाकर रख दिया है। अचानक, आज 2 फरवरी को सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट ने पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया जिसमें उनके निधन की खबर दी गई है। अब एक्ट्रेस के मैनेजर ने भी पूनम पांडे के निधन की खबर को कन्फर्म कर दिया है।

पूनम पांडे की टीम ने न्यूज 18 से हुई बातचीत में इस घटना को कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया है कि बीती रात गुरुवार को ही एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

'हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया'

उनकी मौत की जानकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है, 'आज की सुबह हमारे लिए बेहद कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। जो कोई भी उनके सम्पर्क में रहा है उन्हें उन्होंने भरपूर प्यार दिया है। इस दुख की घड़ी में, हम प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं। '

लोगों को अब भी लग रहा- कहीं ये मजाक तो नहीं!

पूनम केवल 32 साल की थीं और सर्वाइकल कैंसर ने उनकी जान ले ली है। इस खबर को सुनकर जहां लोग सदमे में हैं वहीं काफी लोगों को ये यकीन नहीं हो रहा कि ये खबर सच है या फिर कोई मजाक!लोग लगातार पोस्ट पर सवाल कर रहे हैं कि ये पोस्ट कोई मजाक तो नहीं या फिर किसी ने अकाउंट हैक तो नहीं किया।

कई फिल्में और शोज में आ चुकी हैं नजर

पूनम 'नशा', 'आ गया हीरो', 'द जर्नी ऑफ कर्मा' जैसी की फिल्मों में नजर आई हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी 4' के बाद साल 2022 में 'लॉक अप' को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं।

सर्वाइकल कैंसर का इलाज और बचाव संभव

बताया जाता है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होनेवाली सबसे आम कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से में विकसित होता है। अधिकांश सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण के कारण होते हैं। रिपोर्ट्से के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर आमतौर पर ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) के संक्रमण की वजह से होता है, जो यौन संपर्क के दौरान फैलता है। महिलाओं में इसे लेकर जागरुकता कम होने और डॉक्टरों से सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से मौतें होती हैं, जबकि इसका बचाव और इलाज दोनों संभव है।

क्यों होता है सर्वाइकल कैंसर, क्या हो सकती हैं वजहें

सर्वाइकल कैंसर के कारणों में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV), असुरक्षित यौन सम्बंध, गर्भाधारण, गर्भनिरोधक गोलियां और यौन संचारित बीमारियों के अलावा धूम्रपान और तनाव भी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.