घर बैठे ऐसे जाने मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं...

Updated on 27-10-2023 12:41 PM

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने सूचना प्रौघोगिकी का बेहतरीन उपयोग करते हुए मतदाताओं को घर बैठे उनका मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी उपलब्ध कराई है।

कोई भी मतदाता अपने मोबाईल और कम्प्यूटर में इंटरनेट का उपयोग करते हुए निर्वाचन आयोग की वेबसाईट “इलोक्टोरोलसर्च डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन” https://electoralsearch.eci.gov.in में जाकर बड़ी आसानी से अपने तथा अपने परिवार के मतदाता सूची देख सकता है।

सूची देखने के साथ ही उसका प्रिन्ट भी लिया जा सकता है। अब इस कारण यदि किसी मतदाता के घर उसकी मतदाता पर्ची नहीं पहुंची हो तो वह इस वेबसाईट का भी उपयोग कर सकता है।
 
वेबसाईट में मतदाता का नाम ढूंड़नें के लिए व्यक्तिगत जानकारी और अपने निवास स्थल की जानकारी होनी चाहिए। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में दो तरीकों से नाम देखा जा सकता है।

पहला मतदाता पहचान पत्र (ईपीक कार्ड) व्दारा और दूसरा मोबाईल नंबर के माध्यम से। वेबसाईट में नाम ढूंड़ने के लिए व्यक्ति को अपने राज्य का नाम, भाषा का चयन, मतदाता का प्रथम व मध्य नाम उपनेम (सरनेम) रिश्तेदार का प्रथम नाम, उपनाम,जन्म तिथि, आयु, लिंग, जिला, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए।
 
मतदाता पहचान पत्र (ईपीक कार्ड) व्दारा देखें
पहले विकल्प के रुप में मतदाता पहचान पत्र व्दारा जानकारी प्राप्त करने के लिए भाषा का चयन, ईपीक कार्ड का नंबर और राज्य का नाम लिखना होगा। इसके बाद कैपचा कोर्ड अंकित कर सर्च का बटन दबाना होगा। इसके तुरंत कुछ ही सेकेन्ड में मतदाता के नाम का विवरण  आ जाएगा। इसमें मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, राज्य जिला, विधानसभा का नाम, मतदान केन्द्र का नाम, मतदाता का सूची का क्रमांक दिखाई देगा। अंत में इसी विवरण को पूरा देखन व प्रिन्ट लेने के लिए व्यूह डिटेल्स को क्लिक करने पर वोटर पोर्टल सर्विस में मतदाता का पूरा विवरण दिखाई पड़ेगा।

मोबाईल फोन व्दारा नाम देखें
दूसरे विकल्प  के रुप में मोबाईल फोन नंबर व्दारा मतदाता सूची में नाम देखने के लिए “मोबाईल में खोजें” विकल्प में जाना होगा। इसमें भी राज्य का नाम और भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मतदाता का मोबाईल नंबर डाल कर सेन्ड ओटीपी करना होगा। इसके बाद मोबाईल फोन में प्राप्त ओटीपी को अंकित करना होगा। ओटीपी अंकित करते ही मतदाता का विवरण सामने आ जाता है।
 
चुनाव अधिकारियों का नाम और फोन नंबर भी उपलब्ध
यही भारत निर्वाचन आयोग की इस वेबसाईट में चुनाव अधिकारियों का नाम,पद तथा फोन नंबर भी दिया गया ताकि मतदाता यदि चाहे तो चुनाव अधिकारियों की मदद ले सकता है। मतदाता सूची के विवरण में जिन अधिकारियों का नाम दिया गया  उनमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग ऑफिसर और बूथ लेवल अधिकारी का नाम और फोन नंबर भी उपलब्ध है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.