कतर से कैसे होगी 8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई, भारत सरकार ने तेज की कोशिशें, कतरी शेख की माफी पर टिकीं नजरें!

Updated on 01-11-2023 01:58 PM
दोहा: भारत सरकार कतर में मौत की सजा पाए आठ रिटायर्ड भारतीय नौसैनिकों की सुर‍क्षित रिहाई सुनिश्चित करने में जुट गई है। कतर में एक कोर्ट की तरफ से इन्‍हें एक मामले में पिछले हफ्ते मौत की सजा सुनाई गई थी। जिन विकल्‍पों पर भारत सरकार गौर कर रही है, उनमें कतर के अमीर की तरफ से माफी की संभावना भी शामिल है। भारत सरकार की तरफ से रिहाई के लिए राजनयिक कोशिशों को तेज कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो भारत कतर में कई वार्ताकारों के साथ विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के लिए राजनयिक प्रयासों में तेजी ला रहा है।

फांसी देने में कतर का रिकॉर्ड
संयोग से, कतर खाड़ी का वह देश है जिसके अपनी जेल में बंद लोगों को फांसी देने का कोई व्यापक रिकॉर्ड नहीं है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार देश ने साल 2020 में एक दोषी नेपाली प्रवासी कार्यकर्ता को फांसी दी थी। फांसी की वह घटना भी 20 साल के बाद हुई थी। कतर की तरफ से एक बार कहा गया था कि मौत की सजा आजीवन कारावास के बराबर है। भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी एक निजी कंपनी अल दहरा में काम कर रहे थे, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। उन पर लगे आरोपों को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।

भारत सरकार ने दिया भरोसा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को आठ आरोपियों के परिवारों से मुलाकात की थी। जयशंकर ने परिवार वालों को आश्वासन दिया है भारत सरकार उनकी रिहाई के लिए सभी प्रयास करेगी। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने सोमवार को कहा कि भारत आठ नौसेना वेटरंस की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कतर में भारतीय प्रवासी द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनुमान है कि खाड़ी देश में लगभग 700,000 भारतीय हैं।

क्‍या कतरी शेख करेंगे माफ!

भारतीय कूटनीति के जानकार ब्रह्म चेलानी ने ट्विटर पर लिखा है कि भारतीय कूटनीति कतर को आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों के खिलाफ मामला वापस लेने या उन्हें जमानत देने के लिए मनाने में असमर्थ रही है। अब जबकि एक कोर्ट की तरफ से इन्‍हें मौत की सजा दी जा चुकी है तो इन आठों रिटायर्ड अधिकारियों के पास अपील कोर्ट में जाने का विकल्‍प बचा है। अगर वो इसमें भी असफल होते हैं तो सुप्रीम कोर्ट यानी कैसेशन कोर्ट का रुख कर सकते हैं। उन्‍होंने आगे लिखा है कि मामले की राजनीतिक प्रकृति को देखते हुए, इन आठों नौसैनिकों की किस्‍मत अब कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी के हाथों में है। शेख थानी के पास किसी भी कैदी को माफ करने या सजा कम करने की शक्ति है। हर साल वह रमजान और 18 दिसंबर को कतर के राष्‍ट्रीय दिवस के मौके पर कई कैदियों को माफ करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.