आर्मी में कैसे होगी सामान और सर्विस की आउटसोर्सिंग, नए मानक जारी
Updated on
17-02-2023 06:37 PM
नई दिल्ली : इंडियन आर्मी में सामान और सर्विस की आउटसोर्सिंग किस तरह से होगी, इसके लिए नए मानक जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए) ने आर्मी से कहा है कि अभी क्या-क्या सर्विस आउटसोर्स की जा रही है उसकी एक लिस्ट जल्दी नोटिफाई की जाए ताकि सभी को इसकी जानकारी हो। आर्मी किन नई सर्विस को आउटसोर्स कर सकती है यह लिस्ट आर्मी के वाइस चीफ और इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल अडवाइजर (आईएफए) के अप्रूवल के बाद जारी की जाएगी।
आर्मी में कुछ वक्त से रीस्ट्रक्चरिंग (ढांचागत बदलाव) की प्रक्रिया चल रही है। इसे टूथ टू टेल रेशियो ठीक करना कहा जाता है। टूथ टू टेल रेशियो सैन्य कार्रवाइयों में भाग लेने वाले और उनके लिए रसद आदि पहुंचाने वाले सैनिकों के बीच के अनुपात को कहा जाता है। अगर टेल यानी सीधी सैन्य कार्रवाई में भाग न लेने वाले सैनिकों की तादाद ज्यादा होगी तो असल सैन्य कार्रवाइयों के लिए जरूरी सैनिकों की तादाद में कमी आती जाएगी। इसलिए अगर सैन्य कार्रवाइयों के लिए जरूरी सैनिकों की संख्या ज्यादा रखनी है तो टेल को कम करना होगा।
संसद की रक्षा मामलों की स्टैंडिंग कमिटी को सीडीएस ऑफिस की तरफ से बताया गया था कि लॉजिस्टिक टेल को कम करने की दिशा में काम हो रहा है और लॉजिस्टिक टेल को कम करने के लिए कई चीजें आउटसोर्स करेंगे। इसमें उदाहरण दिया था कि जिस कंपनी की गाड़ी आर्मी में इस्तेमाल की जा रही है उन्हें अपने वर्कशॉप में रिपेयर करने की बजाय कंपनी के वर्कशॉप से रिपेयर कराया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक आर्मी का फोकस आउटसोर्सिंग पर है। अब डीएमए ने जो नॉर्म्स बनाए हैं उसमें कहा गया है कि आर्मी कोर फंक्शन को आउटसोर्स नहीं कर सकती है। कौन सी एरिया हैं जिन्हें कोर फंक्शन माना जाएगा यह आर्मी के वाइस चीफ तय करेंगे। अगर किसी नई सर्विस को आउटसोर्स करना है तो इसके लिए वाइस चीफ की अप्रूवल लेनी होगी और प्रिंसिपल इंट्रीगेटेड फाइनेंशियल अडवाइजर की स्वीकृति भी जरूरी होगी। इसमें कहा गया है कि मौजूदा सर्विस जो आउटसोर्स हो रही हैं वह उसी हिसाब से चल सकती हैं। इसे कमांड में लागू करना कमांड हेडक्वॉर्टर के विवेक पर निर्भर होगा। सरकार को आउटसोर्सिंग से क्या फायदा हुआ इसका अनुमान लगाने के लिए रक्षा मंत्रालय में सालाना रिपोर्ट भी जमा की जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…