इस सप्ताह कैसी होगी शेयर बाजार की चाल

Updated on 11-09-2022 06:25 PM
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कई वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इस सप्ताह सोमवार को जुलाई के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आने हैं। वहीं बुधवार को थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक बाजारों के रुझान के अलावा कुछ महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़े तय करेंगे। सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति के अलावा विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने हैं।’’ इसके अलावा विदेशी कोषों का प्रवाह और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। क्या कहते हैं जानकार?
सैमको सिक्योरिटीज में बाजार परिप्रेक्ष्य प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों को बेसब्री से अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। इन आंकड़ों पर सभी की निगाह रहेगी, क्योंकि इसके आधार पर ही पता चलेगा कि फेडरल रिजर्व का आगे का रुख क्या रहता है।’’
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख बाजार की धारणा को प्रभावित करेगा। बीते सप्ताह बाजार कैसा था?
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 989.81 अंक या 1.68 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 293.90 अंक 1.67 प्रतिशत चढ़ गया। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा का मानना है कि बाजारों में अभी तेजी का रुख जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजार में अभी व्यापक रूप से लिवाली का रुझान दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.