दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ घूमने निकले ऋतिक रोशन, लोगों ने कहा 'परफेक्ट फैमिली'
Updated on
06-05-2023 08:20 PM
पिछले कुछ समय से ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता काफी मजबूत होता जा रहा है। यह कपल एक-दूसरे पर अपना प्यार बरसाने में कभी नहीं हिचकिचाते हैं और ज्यादातर मौकों पर साथ देखे गए हैं। ऋतिक और सबा को हाल ही में एक बार फिर से एक साथ देखा गया।। सबा को ऋतिक और उनके बच्चों के साथ कई बार देखा गया है और पिछली रात भी कुछ ऐसी ही थी। वॉर एक्टर को दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड सबा के साथ शुक्रवार की रात को एंजॉय करते देखा गया। चारों को एक फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर निकलते हुए देखा गया।
वीडियो में हम देख सकते हैं कि Hrithik Roshan और Saba Azad फंकी कपड़ों में काफी कूल लग रहे हैं। एक्टर ने नीले रंग की टी-शर्ट के ऊपर ग्रे रंग की हुडी ज़िपर जैकेट पहनी है जिसे खाकी रंग के ट्रैक पैंट के साथ पेयर किया है। दूसरी ओर सबा काले रंग के क्रॉप टॉप में हॉट दिख रही थीं जिसे उन्होंने ब्लू लूज फिट डेनिम के साथ पेयर किया और अपने साथ एक बैग कैरी किया। थिएटर से बाहर निकलते समय सबसे पहले ऋतिक के दोनों बेटे बाहर निकले और कार में बैठ गए और उसके बाद कपल भी साथ निकला।
ऋतिक रोशन वर्क फ्रंट
ऋतिक रोशन के पास कुछ रोमांचक फिल्में हैं और इस लिस्ट में सबसे पहले 'फाइटर' हैं। शाहरुख खान की 'पठान' की सफलता के बाद यह सिद्धार्थ आनंद की एक और एक्शन फिल्म है। 'फाइटर' में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी हैं। इसके अलावा, ऋतिक के पास 'वॉर' का सीक्वल है जो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। उनके पास पिता राकेश रोशन की 'कृष 4' भी है।