'फाइटर' से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक सामने आया स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के रूप में दिखे

Updated on 05-12-2023 03:18 PM

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' आजकल सुर्खियों में है। यह फिल्म भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी। हाल ही में ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा- स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी। साथ ही अपना डेजिग्नेशन और यूनिट भी रिवील की।

ऋतिक रोशन इस स्क्वाड्रन पायलट के लुक में काफी जंचते नजर आए। बी-टाउन सेलेब्स ने भी उनका यह लुक देखकर तारीफ की। एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने ऋतिक के पोस्ट पर लिखा- शार्प लुक। वहीं पूजा हेगड़े ने लिखा-इतने अच्छे कैसे दिख रहे हैं आप। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया- गो पैटी।

फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी
15 अगस्त को फिल्म का 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' नाम से टीजर रिलीज हुआ था। इस 57 सेकेंड के टीजर में ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर के एयरफोर्स ऑफिसर लुक सामने आए थे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद ने 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।

'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण साथ नजर आएंगे। इनके अलावा इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी दिखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.