गोकुलचंद्रमा मंदिर में फूलों की लठ्‌ठमार होली में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

Updated on 06-03-2023 05:12 PM

जिस तरह ब्रज में होली खेली जाती है, उसी तरह बुरहानपुर स्थित गोकुलचंद्रमा मंदिर में भी ब्रज की होली खेली गई। आयोजन हर साल होता है। रविवार रात 8 बजे स्थानीय इतवारा स्थित गोकुल चंद्रमा मंदिर में ब्रज की होली खेली गई। जिसमें एक बालक को कृष्ण की वेशभूषा में तैयार कर फूलों की लठ्ठमार होली खेली गई। यहां सबसे पहले गोपियों ने लठ्ठमार होली खेली फिर बालक कृष्ण की वेशभूषा में फूलों से होली खेले। जमकर पुष्प वर्षा की गई। मंदिर के पट खुले और भगवान के दर्शन कराए गए। इससे पहले भगवान को गुलाल लगाया गया।

ब्रज की होली की तरह नजर आता है दृश्य, महिलाओं ने गाए गीत

यह पूरा दृश्य ब्रज की होली की तरह नजर आया। सब अपने मस्ती में मगन दिखाई दिए। महिलाएं एक दूसरे के साथ फुगड़ी खेल रही थी। श्रद्धालु फाग गीतों पर नाच रहे थे। मंदिर के भागवत भूषण हरिकृष्ण मुखिया ने बताया कि होली से शरीर के विकार दूर होते हैं। होली का दहन गोबर के कंडो से करना चाहिए। यही भारतीय परंपरा है।

वन विभाग ने की लकड़ी विक्रय व्यवस्था

आज रात होलिका का दहन होगा। वहीं इधर वन मंडल बुरहानपुर सामान्य द्वारा होलिका दहन के लिए जलाऊ लकड़ी शासकीय दर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। वन मंडलाधिकारी अनुपम शर्मा के अनुसार 2850 प्रति चट्टे से आमजन को लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार दोपहर 02.30 बजे से विक्रय की जाएगी।

इन स्थानों से ले सकेंगे लकड़ी

रेणुका फ़ॉरेस्ट डिपो, सिंधी बस्ती चौराहा, तिलक चौराहा, लालबाग़ पुलिस थाने के पास, दुर्गा मैदान, कमल टॉकीज के पास से लकड़ी आमजन को बेची जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.