मैंने पैसों के लिए नहीं ली भारतीय नागरिकता', पाकिस्‍तान के ट्रोलर्स पर फूटा अदनान सामी का गुस्‍सा

Updated on 24-03-2023 08:19 PM
बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अदनान सामी को पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता अपनाने के लिए काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं। उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान के लोगों ने उनके इंटेंशन पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्होंने पैसों के लिए ऐसा किया है।
अदनान ने जब भारत की नागरिकता ली तो काफी सारे लोगों ने उनपर इल्जाम लगया था कि उन्होंने ऐसा पैसों के लिए किया है। अब अदनान ने अपने ऊपर इन्हीं आरोपों को लेकर खुलकर बातें की हैं। Humans Of Bombay से बातचीत में उन्होंने कहा है, 'पाकिस्तान के कुछ लोग कहने लगे कि ओह इन्होंने इंडिया इसलिए चूज़ किया है क्योंकि इन्हें वहां अधिक पैसे मिलते हैं। मैंने कहा-एक्सक्यूज मी, क्या आपको मेरी फैमिली बैकग्राउंड का जरा भी आइडिया है? क्या आपको ये पता है कि पैसा कभी भी मेरी लाइफ में इतना जरूरी फैक्टर नहीं रहा है? मेरे सिर पर ऊपर वाले का आशीर्वाद है कि मैं एक बेहद संपन्न परिवार में पैदा हुआ हूं। मेरे पास पैसों की कभी कमी नहीं रही है और अगर सिर्फ पैसों की ही बात होती तो मैंने वो सब नहीं छोड़ा होता जो मैं वहां यानी पाकिस्तान में छोड़ कर आया हूं।'

बोले अदनान- मुझे भारत से प्यार है, ये अपने घर जैसा लगता है

अदनान ने हैरानी जताते हुए कहा कि लोगों को लिए इतनी सी बात को समझना इतना मुश्किल क्यों है कि उन्हें भारत से प्यार है। यहां उन्हें अपना घर जैसा लगता है और यही वजह है जिसके कारण उन्होंने यहां की नागरिकता ली। उन्होंने कहा कि जो प्यार और तारीफ उन्हें यहां मिलती है वो एक कलाकार के तौर पर मुझे बेहद पसंद है।
अदनान ने कहा- यहां की नागरिकता पाना बेहद मुश्किल था
उन्होंने ये भी कहा कि दोनों देशों के बीच जिस तरह का पॉलिटिकल माहौल है, ऐसे में उनके लिए खुद के लिए यहां की नागरिकता पाना बेहद मुश्किल था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि चूंकि वो एक म्यूजिशियन हैं तो उनका राजनीति से कहीं कोई लेना-देना नहीं है।

भारत की नागरिकता पाने के लिए कैसे उन्हें 18 साल लग गए

इससे पहले अदनान इस बारे में बता चुके हैं कि भारत की नागरिकता पाने के लिए कैसे उन्हें 18 साल लग गए। उन्होंने ये भी बताया था कि दो बार उनका एप्लिकेशन रिजेक्ट हो गया था और जब उन्होंने अपनी ओरिजिनल नागरिकता जमा कर दी थी तो इसके बाद करीब डेढ़ साल तक उनके पास किसी भी देश की नागरिकता नहीं रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.