'मैंने 2 महीने टॉर्चर झेला...', मालती चाहर नहीं देखतीं प्रणित मोरे को विनर! कहा- जो जीत रहा है, जीतने दो यार

Updated on 06-12-2025 12:51 PM
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस-डायरेक्टर मालती चाहर 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हो गई हैं। उन्हें ग्रैंड-फिनाले से पहले ही एविक्ट कर दिया गया था। अब बाहर आकर उन्होंने कई इंटरव्यूज दिेए हैं और उसमें प्रणित मोरे से लेकर अमल मलिक और शो के विनर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही बताया कि वह दो महीने प्रताड़ित होकर निकली हैं।

मालती चाहर ने 'बिग बॉस 19' से निकलकर मीडिया से बात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवालों के जवाब दिए। शो के विनर को लेकर जब उनसे पूछा गया तो वह बोलीं, 'इस शो से जो मुझे मिला है, वो है प्यार और वो मैं लेकर जा रही हूं। औ मुझे न दो मिनट भी नहीं खर्च करने हैं इस शो पर। कौन जीतेगा और कौन नहीं जीतेगा, न मैं चाहती हूं कि मेरा टाइम जाए, न मेरी फैमिली का जाए। पर मुझे जो प्यार मिला है, जनता मेरे को मिली है, मुझे लगता है कि मैं बहुत खुश हूं। मैं अच्छी चीजों पर फोकस करती हूं, खराब चीजों पर नहीं। तो मेरे को याद नहीं करना है बिग बॉस बिलुकल भी। मुझे डिटॉक्स करना है। जो जीत रहा है, जीतने दो यार।'

अमल मलिक के बारे में मालती चाहर

अमल मलिक के बारे में मालती बोलीं, 'मैं उसको पहले से जानती हूं। मैं एक्टर हूं, वो मुझे जानता ही नहीं। और अंत तक उसने मान लिया था कि जानता है। सब बातें क्लियर हो गई थीं। लेकिन उसका बिहेवियर न.. वो जानकर चीजें कर रहा था। अब वो क्यों कर रहा था, उससे पूछना। लेकिन मुझे पता है कि वो जानबूझकर कर रहा था। और फिर सॉरी भी बोलता था आकर के। अब मैं क्या करूं। क्योंकि मैं जा रही हूं घर से तो क्या सबको माफ कर दूं। मेरे लिए जो दो महीने एक जर्नी रही है वो रियल रही है न, मैं इस शो में रॉ थी, अनफिल्टर्ड थी। जैसे अभी आप से बात कर रही। वैसे ही घर में भी बात करती थी।'

प्रणित मोरे के बारे में मालती चाहर का रिएक्शन

प्रणित मोरे के बारे में बोलीं, 'प्रणित सॉरी बोल रहा है क्योंकि उसकी गलती थी। अगर मुझे टाइम मिला होता, एक-दो दिन का, तो शायद मैं शॉर्ट-आउट कर पाती चीजें। उसी के बाद मैं एविक्ट हो गई। तो मुझे टाइम नहीं मिला है, शॉर्ट-आउट करने का। मैं उस इमोशन से निकली हूं और आप लोग थोड़ा कंसीडरेट हो जाओ। मैंने टॉर्चर झेला है दो महीने, मैं बुली होकर आई हूं दो महीने। और लात खाकर आई हूं अंत में।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.