'मेरे पास लफ्ज नहीं हैं...' पंकज उधास को यादकर भावुक हुए तलत अजीज और उदित नारायण, आज होगा अंतिम संस्कार

Updated on 27-02-2024 01:38 PM
मेरे पास लफ्ज नहीं हैं, मैं तो बहुत सदमे में हूं। यकीन नहीं हो रहा। गजल के एक कार्यक्रम के लिए लखनऊ आया हुआ हूं, मगर जेहन उनकी यादों में अटक गया है। मैंने और पंकज ने अपने करियर की शुरुआत आज से करीब 45 साल पहले साथ में की थी। उनका एल्बम आया था 'आहट और मेरा खजाना'। उसके बाद से लेकर लगभग साढ़े चार दशक तक हम लोगों ने एक साथ कई कॉन्सर्ट किए, इवेंट्स किए, गजल नाइट की, पूरे 45 साल का साथ था। ये बात गजल गायक तलत अजीज ने अपने दोस्त पंकज उधास की याद में कहीं, जिन्होंने 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। आज (मंगलवार) दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्ली में श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
Talat Aziz ने कहा, 'अरे, अभी दो महीने पहले हमारी बात हुई थी। हम लोग साथ में कुछ करने की योजना बना रहे थे। उस वक्त मुझे लगा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। फिर उसके बाद उनसे बात नहीं हो पाई थी। हां, पता चला था कि वे बहुत सीरियस हैं, मगर उन्हें क्या हुआ, ये पता नहीं चल पाया था। यकीन नहीं हो रहा, मुझे तो, कितनी यादें हैं ,जब भी कॉन्सर्ट होता, हम लोग एयरपोर्ट में साथ जाते थे।'

पंकज उधास को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

'लोगों को लगता है कि पंकज शर्मीले थे, मगर जब भी महफिल जमती, वे खूब हंसी-मजाक करते थे। हां, मखमली आवाज के स्वामी पंकज काफी मृदुभाषी थे। मुझे याद है, 2004 में उनकी शादी की सालगिरह पर मैंने अपने घर में एक पार्टी दी थी, उनके लिए, जिसमें वे, फरीदा भाभी (उनकी पत्नी), अनूप जलोटा, मेरे और हमारे कई दोस्त शामिल हुए थे। क्या दौर था, वो भी। वाकई मेरा अच्छा दोस्त चला गया। वक्त का कुछ पता नहीं चलता।'

'उन्होंने मुझे देखा और गले लगा लिया'

उदित नारायण ने पंकज उधास को याद करते हुए कहा, 'बहुत ज्यादा दुख हुआ उनके जाने का सुनकर। वे मुझसे विशेष प्रेम करते थे। 'कयामत से कयामत तक' की सुपर सफलता के बाद मेरे सारे गाने हिट हो गए थे और उसके बाद दशहरा के मौके पर पटना में मुझे उनके साथ एक कॉन्सर्ट करने का मौका मिला। तब तक वे गजल की दुनिया में खासा नाम बना चुके थे, मगर इस कॉन्सर्ट में वे सामने से मुझे मिलने आए। उन्होंने मुझे गले लगा लिया और बोले यार उदित आपकी आवाज कमाल की है। मेरे लिए ये बहुत बड़ी तारीफ थी।'

'गाना पसंद आते ही फोन करते थे'

'मैं उस कॉन्सर्ट में उनकी गाई गजलों को सुन रहा था, 'चिट्ठी आई है', 'चांदी जैसा रंग है तेरा' और दर्शकों का जुनून देखने लायक था। उसके बाद तो हमारी बॉन्डिंग खूब जम गई। जब भी मेरा कोई नया गाना आता और उन्हें पसंद आता, वे फोन करते और मेरे गाने की तारीफ भी। वाकई एक फनकार के रूप में उनका बहुत बड़ा दिल था।'

4-5 साल पहले बेटी की शादी में मिले थे उदित

उदित नारायण ने आगे कहा, 'मेरा गाया हुआ 'पहला नशा' उनका फेवरेट सॉन्ग था और इसके लिए भी उन्होंने मुझे कॉल करके बधाई दी थी। वे जब बात करते, तो इतना सॉफ्ट-सॉफ्ट बोलते, मानों फूल झड़ रहे हों। हमारा अक्सर मिलना-जुलना होता था। वे आईएसआरए (इंडियन सिंगर्स राइट्स असोसिएशन) की मीटिंगों में भी अक्सर मुझे मिलते थे। आखिरी बार आज से 4-5 साल पहले मैं उनकी बेटी की शादी में मिला था। उस वक्त भी उन्होंने मुझे तपाक से गले लगाया था। उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.