'उम्‍मीद करती हूं, एक दिन हम साथ में केक खाएंगे...', KK के लिए बेटी तमारा का पोस्‍ट पढ़कर फट पड़ेगा कलेजा

Updated on 24-08-2023 01:43 PM
हर-दिल-अजीज बॉलीवुड के दिवंगत गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके की बुधवार को 55वीं जयंती थी। बीते साल कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मौत हो गई। आज भी केके की मदहोश करने वाली आवाज जब कानों में गूंजती है, तो दो पल के लिए यह एहसास खत्‍म हो जाता है कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। केके की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी तमारा ने पिता के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्‍ट लिखा है। एक पिता को खोने का गम, उनकी कमी और बेशुमार प्‍यार से भरा यह पोस्‍ट ऐसा है, जिसे पढ़कर किसी की भी आंखों में सैलाब उमड़ आए। तमारा ने इंस्‍टाग्राम पर पिता के साथ बचपन की एक बेहद प्‍यारी तस्‍वीर भी पोस्‍ट की है।

Singer KK Birth Anniversary: तमारा ने जो तस्‍वीर शेयर की है, उसमें वह पिता की गोद में बैठी मुस्‍कुरा रही हैं। बेटी के नन्‍ही उंगलियां पियानो पर हैं और केके उसे एकटक देख रहे हैं। Taamara ने कैप्‍शन में लिखा है, 'जन्‍मदिन मुबारक हो डैड, मैं आपसे कितना प्‍यार करती हूं इसे शायद कभी बयान नहीं कर पाऊं। आपकी बहुत कमी खलती है। कम से ख्‍वाबों में आप मेरे साथ हैं, इसके लिए शुक्रिया। उम्‍मीद करती हूं कि कभी, किसी दिन हम साथ में केक खा सकेंगे।'

परिवार और बॉलीवुड ने केके को किया याद

केके की जयंती पर न सिर्फ उनके परिवार, बल्‍क‍ि फिल्‍मी दुनिया ने भी उनकी रूहानी आवाज और बेहतरीन शख्‍स‍ियत को याद किया। रकुल प्रीत सिंह ने सिंगर की एक तस्‍वीर शेयर की और पीछे बैंकग्राउंड में 'दिल क्यूं ये मेरा शोर करे...' गाना जोड़ा। रकुल ने लिखा, 'आज और हर दिन केके की जादुई आवाज को याद करती हूं।'

केके ने गाए थे एक से एक बेहतरीन गाने

Singer KK Songs: केके ने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए हैं। फिर चाहे वह 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'तड़प तड़प के इस दिल से' हो या 'बचना ऐ हसीनों' फिल्‍म से 'खुदा जाने', 'काइट्स' से 'जिंदगी दो पल की' हो या 'ओम शांति ओम' से 'आंखों में तेरी।'


कोलकाता के नजरुल मंच की वो मनहूस शाम

Singer KK Death: बीते साल, 31 मई 2022 को कोलकाता के नजरुल मंच पर केके परफॉर्म कर रहे थे, तभी वह अचानक बीमार पड़ गए। उन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें मृत घोष‍ित कर दिया।

अपने पीछे परिवार में पत्‍नी और दो बच्‍चे छोड़ गए हैं केके

KK Wife and Family: अपने तीस साल से अध‍िक के करियर में केके ने हिंदी में 500 से अध‍िक गाने गाए। इसके अलावा तेलुगू, बंगाली, कन्‍नड़ और मलयालम में भी उन्‍होंने 200 गाने गाए थे। केके ने अपने बचपन की दोस्‍त और मोहब्‍बत ज्‍योति कृष्‍णा से 1991 में शादी की। परिवार में वह अपने पीछ पत्‍नी और दो बच्‍चे छोड़ गए हैं। बेटी तमारा और और बेटा नकुल।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.