अकेली ही रहती हूं... बेटे को नॉनवेज पसंद, वो साथ नहीं रहता... 79 की उम्र में ऊषा नाडकर्णी एकाकी जीवन को मजबूर

Updated on 19-08-2025 04:58 PM
टीवी और फिल्‍मों की मशहूर एक्‍ट्रेस और ऊषा ताई के नाम से मशहूर ऊषा नाडकर्णी अब 79 साल की हैं। 'पवित्र रिश्‍ता' फेम ऊषा ताई बीते दिनों 'सेलिब्रिटी मास्‍टर शेफ' में भी नजर आई थीं। हिंदी के साथ ही मराठी रंगमंच की इस दिग्‍गज अदाकारा ने अब खुलासा किया है कि वह मुंबई में उम्र के इस पड़ाव पर भी अकेले रहती हैं। बेटा-बहू साथ नहीं रहते। ऊषा कहती हैं कि उन्‍होंने 'इंडिपेंडेंट लाइफस्‍टाइल' को स्‍वीकार कर लिया है और अकेले जीना और रहना सीख गई हैं।

'पिंकविला' से बातचीत में ऊषा नाडकर्णी ने खुलासा किया वह 38 साल से अकेली रह रही हैं। जब शुरू में अकेले रहना शुरू किया, तब 'डर' लगता था। पर अब आदत हो गई। साल 1979 में मराठी फिल्‍म 'सिंहासन' से डेब्‍यू करने वाली ऊषा ताई का जन्‍म आजादी से पहले 1946 में मुंबई में ही हुआ है। उन्‍होंने बताया, 'मेरे बेटे को नॉन-वेज बहुत अच्छा लगता है। लेकिन बेटा मेरे साथ रहता नहीं। भाई के घर पर रहता है बोरीवली में।'

1987 से ही अकेली रह रही हैं ऊषा ताई, ये है डेली रूटीन

ऊषा नाडकर्णी बताती हैं कि वह 1987 से ही एकाकी जीवन बिता रही हैं। जब से बेटे की शादी हुई है तब से। अपने डेली रूटीन के बारे में वह कहती हैं, 'अकेली रहती हूं। सवेरे उठकर नाश्ता बनाती हूं, खाना पकाती हूं, नहाने के बाद भगवान की पूजा करती हूं। बाद में खाना खा लेती हूं, और फेसबुक देखती हूं।'

बताया क्‍यों साथ नहीं रहते बेटा-बहू और पोती

दिग्‍गज एक्‍ट्रेस से जब पूछा गया कि उनका बेटा उनके साथ क्‍यों नहीं रहता, तब उन्‍होंने कहा, 'शादी के बाद बेटा भाई के फ्लैट में रहने लगा, क्योंकि उनके पास एक बड़ा घर था और देखभाल के लिए एक बच्चा भी था। मेरा भाई बोरीवली में रहता था। उनका 2BHK था। अभी वो 3BHK में री-डेवलप हो गया है, मेरे बेटे की छोटी बच्‍ची है, तो भाई ने बोला तू इधर आ। छोटा बच्चा सबको अच्छा लगता है, इसलिए वो उधर है बच्ची को लेके।'

'बेटे को पालने में माता-पिता और भाई ने की मदद'

ऊषा नाडकर्णी ने बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि बेटे की परवरिश में उनके भाई और उनके माता-पिता ने बहुत मदद की। एक्‍ट्रेस ने कहा कि उन दिनों वह लगातार काम और शूटिंग के कारण व्‍यस्‍त रहती थीं। वह बताती हैं, 'मेरे पिता का तो जल्दी देहांत हो गया था 62 की उम्र में। उसके बाद मम्मी ने ही सब संभाला। मेरे बेटे को पालने में मम्‍मी-पिता और भाई ने बहुत हेल्‍प की।

'पहले अकेले रहने में लगता था डर, अब आदत हो गई है'

जब उनसे पूछा गया कि इस उम्र में अकेले जीना कैसा लगता है तो उन्होंने कहा, 'शुरू शुरू में डर लगता था। अब आदत हो गई। पहले ये बिल्डिंग में अकेले रहने आई। मैं तो बहुत डरती थी, रात को देर से आती थी। वॉचमैन को बोलती थी कि दादा, मेरे साथ ऊपर आओ ना। पर अभी आदत हो गई। अभी नहीं डरती।'

ऊषा नाडकर्णी के टीवी शोज और फिल्‍में

ऊषा नाडकर्णी ने 1986 में 'मुसाफिर' फिल्‍म से हिंदी सिनेमा में डेब्‍यू किया था। इसके बाद वह 'प्रतिघात', 'नरसिम्‍हा', 'लव', 'वास्‍तव', 'आर... राजकुमार' और 'रुस्‍तम' जैसी फिल्‍मों में नजर आईं। टीवी पर 1994 में हॉरर शो 'अनहोनी' से डेब्‍यू करने वाली ऊषा ताई को 'पवित्र रिश्‍ता' ने खूब पॉपुलैरिटी दी। इसके अलावा वह 'कुमकुम', 'कुछ इस तरह', 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में भी दिखीं। उन्‍होंने 'बिग बॉस मराठी' के पहले सीजन में भी हिस्‍सा लिया था और 77वें दिन एविक्‍ट हुई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.