'मैं तुझे उतना ही चाहता हूं अभी भी...' अभिषेक कुमार का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- लग रहा ईशा की याद आ रही!

Updated on 16-02-2024 01:45 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' खत्म हो चुका है, लेकिन इसके लगभग सभी कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं। मुनव्वर फारूकी से लेकर मन्नारा चोपड़ा तक, सभी किसी ने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग या उसके प्रमोशन में बिजी हैं। अभिषेक कुमार और मन्नारा को हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' में देखा गया। ये गाना फैंस के बीच पॉप्यलुर हो रहा है, लेकिन इसी बीच अभिषेक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कर अपने टूटे दिल का हाल बयां किया है। फैंस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि ये पोस्ट अभिषेक ने एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के लिए किया है।

अभिषेक मल्हन ने कराई आंखों की सर्जरी, मां ने बताया- नहीं चला पा रहे यूट्यूब चैनल, फोन देखने की भी इजाजत नहीं


अभिषेक लिखते हैं, 'मैं तुझे उतना ही चाहता हूं अभी भी। तुझे खोना नहीं चाहता कभी भी। अब जब मैं तुझे नहीं चाहिए। फिर भी मैं तुमसे उतना ही प्यार करता हूं। मैं तुम्हें कभी खोना नहीं चाहता था। लेकिन अब तुम्हें मेरी जरूरत नहीं है, मेरी आवाज कमजोर हो रही है।' फैंस को लग रहा है कि अभिषेक ने ये पोस्ट ईशा के लिए लिखा है।

समर्थ जुरेल को डेट कर रही हैं ईशा

मालूम हो कि ईशा और अभिषेक एक-दूसरे को डेट करते थे। जब दोनों 'बिग बॉस 17' में आए तो एंट्री वीडियो में अभिषेक ने ईशा और अपनी लव लाइफ और ब्रेकअप के बारे में खुलासा किया, लेकिन ईशा ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था। कुछ दिनों बाद जब शो में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री हुई तो अभिषेक बुरी तरह टूट गए।

समर्थ जुरेल का क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में समर्थ ने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था कि कुछ लोगों के पास सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने का समय है, लेकिन अपनों से मिलने का टाइम नहीं है। लोग ये कह रहे हैं कि शो खत्म होने के बाद इनका रिश्ता भी खत्म हो गया है।

सक्सेस पार्टी में साथ में खूब किया डांस

हालांकि, Bigg Boss 17 की सक्सेस पार्टी में भले ही दोनों अलग-थलग पहुंचे थे, लेकिन इन्होंने क्लब के अंदर एकसाथ खूब डांस किया था। दोनों साथ में बेहद खुश भी नजर आ रहे हैं। ईशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया, जिसमें वो पहले तो रियाज अली के साथ घूम रही हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें अब्दू रोजिक दिखते हैं, वो अली को छोड़ देती हैं और अब्दू के साथ चली जाती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.