'मुझे लगता है अब सुसाइड कर लेना चाहिए', कानपुर की आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के झगड़े में नया मोड़
Updated on
13-02-2026 12:35 PM
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक में काम करने वालीं आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच के झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों तरफ से सोशल मीडिया पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, आस्था ने खुद को बदनाम किए जाने का आरोप लगाते हुए सुसाइड जैसा कदम उठाने की बात कही है। वहीं, ऋतु ने कोई वीडियो वायरल करने से इनकार किया है और धमकी मिलने का दावा किया है।
आस्था सिंह का एक और वीडियो आया है। इसमें वह कह रही हैं, ‘मुझे डिफेम किया गया है, मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा मेरे ऊपर।' उनका कहना है कि अब वह ऋतु के परिवार पर एफआईआर कराकर ही मानेंगी और मानहानि का दावा करेंगी।
ऋतु त्रिपाठी ने कहा- मुझे मिल रही धमकी
दूसरी ओर, ऋतु त्रिपाठी ने कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल नहीं किया है। उन्होंने यह भी बताया कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। ऋतु ने कहा कि अब वह भी आस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।
डीएम से मिले बैंक के अधिकारी
इस बीच, बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मिलकर इस घटना से उन्हें अवगत कराया है। ऋतु ने बताया कि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। बुधवार को बैंक की जांच टीम ने वीडियो कॉल पर उनके बयान लिए थे। आस्था अभी भी बैंक से छुट्टी पर हैं। अभी तक बैंक की किसी भी जांच टीम ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…