मुझे लगा पाक‍िस्‍तान में शरिया कानून है... हिंदू लड़की से शादी करने वाले मुस्लिम लड़के के सवाल पर जाकिर नाइक ने उड़ाया मजाक

Updated on 09-10-2024 01:25 PM
इस्लामाबाद: भारत में भगोड़ा करार विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक इस समय पाकिस्तान में अपने कार्यक्रम कर रहा है। जाकिर नाइक अलग-अलग शहरों में पहुंचता है, जहां लोग उससे धर्म से जुड़े मामलों पर सवाल करते हैं। इन सवालों के जवाब जाकिर की ओर से दिए जाते हैं। पाकिस्तान में बीते एक हफ्ते में ऐसे कई बयान जाकिर ने दिए हैं, जिनकी ना सिर्फ चर्चा है बल्कि उसे आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है। जाकिर का नया बयान जो चर्चा में आया है, उसमें वह हिन्दू-मुस्लिम शादी पर बात कर रहा है।

जाकिर नाइक के पाकिस्तान में हुए कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है। इसमें अली हमजा नाम का शख्स कह रहा है कि उसने हिन्दू लड़की को मुस्लिम बनाकर शादी की थी। अब उसका एक बच्चा भी है लेकिन अब उसकी बीवी तलाक ले रही है और इस्लाम धर्म छोड़कर वापस हिन्दू होना चाहती है, ऐसे में वह क्या करे।

'आप उनको मेरे कैसेट दिखाओ'


जाकिर ने अली हमजा को जवाब देते हुए कहा, 'सबसे पहला सवाल ये है कि आपने धर्म परिवर्तन ठीक से कराया या नहीं। सही तरीके से धर्म बदलने का मतलब है कि लड़की कुरान से प्रभावित होकर इस्लाम में दाखिल हो। मुझे लगता है कि लड़की ने अली हमजा के इश्क में धर्म बदला जबकि होना ऐसा चाहिए था कि वह अल्लाह और नबी के इश्क में मजहब बदलती। इसके बाद भी आपने बीवी को इस्लाम की तालीम ही नहीं दी इसलिए आज ये हो रहा है। अब आप उनको मेरे कैसेट दिखाओ, वह मान जाएगी।'

जाकिर ने आगे कहा कि आपकी बीवी तलाक लेती है तो शरिया के हिसाब से वह इस्लाम नहीं छोड़ सकती। अगर इस्लाम छोड़ती है तो फिर वह बच्चे को साथ नहीं ले जा सकती है।' इस पर हमजा ने कहा कि कोर्ट तो मेरी पत्नी के हक में फैसला कर रहा है। इस पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए जाकिर ने कहा कि मैं तो समझा था कि पाकिस्तान में शरिया का पालन किया जाता था। मैं गलत समझ बैठा था।'

जाकिर नाइक एक दूसरे कार्यक्रम में बाल यौन शोषण और नशे पर एक पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भी अहसज होता दिखा था। वहीं इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तो उसने छात्राओं को ये कहते हुए अवार्ड देने से मना कर दिया था कि उनको बेपर्दा नहीं घूमना चाहिए। जाकिर से इस कदम पर पाकिस्तान के एक बड़े वर्ग ने एतराज जताया था। जाकिर के एक और बयान 'पाकिस्तानियों के जन्नत में जाने के चांस ज्यादा' का भी पाकिस्तान और दुनिया में खूब मजाक उड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.