'होर्मुज पर हमारा कंट्रोल, ईरान पर भरोसा नहीं', ट्रंप का बड़ा बयान, तीसरी बार राष्‍ट्रपति बनने पर भी बोले

Updated on 12-08-2026 03:44 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके लिए ऐसा करना बेहद मुश्किल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सचमुच तीसरी बार चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर हैं, तो ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हर कोई मुझसे यही सवाल पूछता है, और आप जानते हैं कि इस मामले में कानून बहुत सख्त है। मैं फिर से चुनाव लड़ना पसंद करूंगा, लेकिन कानून बहुत मजबूत है।' ईरानी हमलों के बीच होर्मुज को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है।

बता दें कि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार, कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता। यह संशोधन 1951 में लागू किया गया था, जिसका एक कारण फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट का चार बार राष्ट्रपति चुना जाना भी था। ट्रंप 2016 और 2024 में दो बार राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं। बीते हफ्तों में ट्रंप कई बार 2028 का जिक्र कर चुके हैं। एक पत्रकार ने उस डिनर कार्यक्रम का भी उल्लेख किया, जिसमें 'ट्रंप 2028' का विज्ञापन दिखाया गया था और जहां उनके समर्थक उन्हें फिर से चुनाव लड़ने के नारे लगा रहे थे।

तुर्की में व‍िमान बदलने पर बोले ट्रंप

इस पर ट्रंप ने कहा क‍ि मुझसे हर कोई यह पूछता है। आज रात भी कार्यक्रम में लोग '2028' के नारे लगा रहे थे। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि क्या वह संवैधानिक प्रतिबंध को चुनौती देने की कोशिश करेंगे या फिर ऐसा कोई चुनावी अभियान कैसे आगे बढ़ सकता है। उनके जवाब में मौजूदा कानून की मजबूती पर ही जोर दिया गया। राष्ट्रपति ने तुर्की की हालिया यात्रा के दौरान अपनाए गए सुरक्षा इंतजामों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा की व्यवस्था सीक्रेट सर्विस और सेना ने तय की थी और उन्होंने उनकी सलाह का पालन किया।ट्रंप ने कहा क‍ि यह पूरी तरह सीक्रेट सर्विस पर निर्भर करता है। मैं वही करता हूं जो उन्हें सही लगता है। इसलिए मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की सलाह मानता हूं। जब उनसे पूछा गया कि इतने सुरक्षा इंतजामों की जरूरत क्यों पड़ी, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे बहुत सारी धमकियां मिलती हैं।' बाद में उन्होंने इस बारे में और विस्तार से कहा, "मुझे ऐसी बहुत सी धमकियां मिलती हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते। कोई भी प्रभावशाली राष्ट्रपति हो, उसे बहुत धमकियां मिलती हैं। जिन राष्ट्रपतियों का ज्यादा प्रभाव नहीं होता, उन्हें इस तरह की धमकियां नहीं मिलतीं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.