'मैं कार में बैठकर रोती रहती', एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने बताई दर्दनाक आपबीती, बोलीं- बाल झड़ने लगे, वजन बढ़ गया

Updated on 06-11-2023 03:46 PM
'थपकी प्यार की' और 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट भी साइन नहीं किया है। जिज्ञासा सिंह के फैंस भी टेंशन में आ गए कि आखिर एक्ट्रेस वापसी क्यों नहीं कर रही हैं? जिज्ञासा सिंह ने 2022 में 'थपकी प्यार की 2' को बीच में ही छोड़ दिया था, और तबसे वह एक्टिंग से दूर हैं। जब एक्ट्रेस ने शो छोड़ा तो ऐसा कहा जाने लगा कि वह नखरे दिखा रही थीं और भाई की शादी में जाने के लिए शो क्विट कर दिया।

Jigyasa Singh ने अब अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि शो छोड़ने की असल वजह क्या थी। जिज्ञासा ने यह भी बताया कि उन अफवाहों से उनकी सेहत पर कितना बुरा असर पड़ा। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह रोजाना कार में बैठकर रोती थीं।

'लोगों को अब भी बहुत गलतफहमियां'

जिज्ञासा सिंह ने 'टेली चक्कर' से बातचीत में बताया, 'इस सब के दौरान मुझे लोगों को अपना पक्ष बताने के लिए कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिला। मेरे बारे में बहुत सी गलतफहमियां फैलाई गई हैं। लोगों को बहुत गलतफहमियां हैं। मैंने सोचा कि उन्हें पता होना चाहिए कि जब मैंने 'थपकी प्यार की' 2 छोड़ा तो उसके बाद की जिंदगी में क्या हुआ। ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिनके बारे में मैं बता रही हूं।'

'कार बैठकर रोतीं, दवाई खाकर शूट पर जातीं'

जिज्ञासा सिंह ने 'थपकी प्यार की' से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके बाद वह 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास' में नजर आईं। 'शक्ति' में काम करने के दौरान ही 'थपकी' का दूसरा सीजन शुरू हुआ, जिसमें एक्ट्रेस काम करने लगीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें आराम का भी मौका नहीं मिला। वह कुछ घंटे के लिए हीर के किरदार में रहतीं और फिर 'हीर' बन जातीं। जिज्ञासा ने बताया कि उनके लिए खुद को शूट पर लाना बहुत मुश्किल हो रहा था। हालत ऐसी हो गई थी कि कई बार कार में बैठकर रोने लगती थीं। कुछ महीनों के बाद जिज्ञासा सिंह की सेहत पर बुरा असर पड़ने लगा। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह दवाई खाकर सेट पर आती थीं और हेल्थ को नजरअंदाज किए जा रही थीं। जिज्ञासा ने बताया कि दिन में सिर्फ 7 घंटे के लिए ही जिज्ञासा बनकर रहती थीं, बाकी सारा टाइम थपकी के थका देने वाले किरदार में ही निकल जाता था।

परिवार को वक्त नहीं दे पाईं, सेहत बिगड़ी

जिज्ञासा सिंह के मुताबिक, वह परिवार के साथ भी वक्त नहीं बिता पाईं। फिर उनका वजन बढ़ने लगा और उनकी सेहत और खराब होने लगी। इसी बीच उन्हें थायरॉइड हो गया। तब जिज्ञासा सिंह ने अपनी सेहत को पहले रखा और शो 'थपकी प्यार की 2' छोड़ दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.