'कुमार सानू के मरने से पहले जानना है...', EX पत्नी का दावा- फ्री तलाक के लिए गुंडो से दिलवाता धमकी, पिता की मौत

Updated on 22-09-2025 04:01 PM
'तू कौन है तेरा नाम क्या', 'मुझसे मोहब्बत का इजहार', 'ये बंधन तो', 'मेरी तरह तुम भी' जैसे कई हिट गाने देने वाले केदारनाथ भट्टाचार्य उर्फ कुमार सानू 90 दशक के मशहूर सिंगर हैं। इन्होंने पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर हैट्रिक मार दी थी। मगर निजी जीवन भी उतना ही विवादों से जुड़ा रहा। उनकी पहली पत्नी रीटा ने अब एक इंटरव्यू में तलाक और उस दौरान आई चुनौतियों का खुलासा किया है। बताया कि उनके पिता इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके थे और उनका निधन हो गया था। और बेटा जान उनके पेट में था।

रीटा भट्टाचार्य ने 'फिल्म विंडो' से बातचीत में बताया, 'मेरी शादी क्यों टूटी क्यों तलाक दिया, ये आज तक नहीं पता। मुझे सानू जी के मरने से पहले मुझे सुनना है कि क्यों तलाक दिया। 1992 में एनिवर्सरी की बड़ी पार्टी थी और 1993 में कोर्ट ले गया। कोर्ट में हाहा करके हंसता था। मेरा मजाक बनाता था। जब मैं जान के समय प्रेग्नेंट थी, तब इन लोगों ने मुझे कभी खाने नहीं दिया। मैं भूखी रहती थी। उल्टी हो जाती थी। वो मेरा खाना कंट्रोल करते थे। और एक बार कुछ ऐसा खिला दिया था कि मुझे लूज मोशन होने लगा था, जिसके बाद डॉक्टर को घर पर बुलाकर सलाइन दिया इन लोगों ने।'

पिता का निधन, रीटा बोलीं- लाइफ बर्बाद कर दिया इसने

पहली बीवी ने आगे कहा, 'कुमार सानू को पीछे से वार करने की आदत है। वह सामने से बात नहीं कर पाते। हिम्मत नहीं है। वो कोर्ट जब लेकर गए। मेरे पिता ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनका मार्च, 1994 में निधन हो गया था। पेट में मेरे जान पल रहा था। सोचिए कितना निर्दयता हुई थी मेरे साथ। ये इंसान कभी भी नहीं था। मेरा तीनों बच्चों और मेरा लाइफ इसने बर्बाद कर दिया आदमी ने। खुद भी आबाद नहीं हो पाया। मैं जानना चाहती हूं कि मैंने ऐसा क्या किया था कि जान को पेट में लेकर और जस्सी-जीको को घर में छोड़कर कोर्ट में जाना पड़ा। मैं ये जानना चाहती हूं।

फ्री में तलाक चाहते थे कुमार सानू, भाई को भेज दिया जेल

रीटा ने बताया कि उनके भाई को कुमार सानू ने जेल भिजवा दिया था, 'मेरा बड़ा भाई, सानू को पूरी लाइफ हेल्प किया। क्योंकि उसे लिखना-पढ़ना नहीं आता था। मेरा भाई बहुत पढ़ा लिखा था। वह जहां भी जाता, मेरे भाई को लेकर जाता था। लेकिन जब सानू मुझे कोर्ट में लेकर गया तो उसने मेरे भाई को जेल में डाल दिया और कहा कि बोलो फ्री में तलाक दे। पेपर साइन करे और बस हो गया। मेरे भाई की पूरी लाइफ जेल में चली गई। पुलिस ने उसका पासपोर्ट ले लिया था। वह क्रिमिनल है।

रीटा का दावा- कुमार सानू ने दिलवाई थी गुंडो से धमकियां

रीटा ने दावा किया, 'कुमार सानू ने मुझे दुनिया के हर बड़े गुंडे से धमकी दिलवाई। एक-दो गुंडा अभी भी है, जिनको अभी जानती हूं। फ्री में तलाक देने के लिए धमकी दिलवाता था। वो लोग बोलते थे कि भाई को जेल भिजवा देंगे। कुमार सानू और गीतोश्री ने कहा था कि वह मुझे आशिकी बंगले के बाहर बिठा देंगे और मां-बाप आकर ले जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.