ऐसा भारत बनाना चाहता हूं, जहां गैस सिलेंडर 500 रुपये में हो... राहुल गांधी का जनता के नाम संदेश

Updated on 14-01-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जहां गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा न हो। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब लोगों के पास राहुल गांधी का एक लेटर पहुंचने वाला है। राहुल ने कहा है कि कुछ ‘विभाजनकारी ताकतें’ देश की विविधता को देशवासियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन ‘नफरत की राजनीति’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है। कांग्रेस अपने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत राहुल गांधी के संदेश के तौर पर इस पत्र को लोगों के बीच बांटेगी। कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आगे के कार्यक्रम के रूप में यह अभियान 26 जनवरी से शुरू करने वाली है। यह दो महीने तक चलेगा। जनता के नाम संदेश वाले इस पत्र में राहुल गांधी ने दावा किया, ‘आज हमारी विविधता खतरे में है... एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक भाषा को दूसरी भाषा से और एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है।’
राहुल गांधी ने कहा, ‘आज हर भारतीय ये महसूस कर रहा है कि आपसी नफरत और झगड़े हमारे देश के विकास में बाधक हैं। मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि हम सब समाज में बुराई पैदा करने वाले जाति, धर्म, क्षेत्र, और भाषा के मतभेदों से ऊपर उठेंगे। हमारी महानता 'विविधता में एकता’ की हमारी पहचान है। मेरा आप सभी को यही संदेश है।’ उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘डरो मत! अपने दिल से डर को निकाल दो, नफरत अपने आप हमारे समाज से खत्म हो जाएगी।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘इस यात्रा ने मुझे आप सब के हक में लड़ने के लिए एक नई ताकत दी है। ये यात्रा मेरे लिए एक तपस्या थी। इस यात्रा ने मुझे सिखाया है कि हक की लड़ाई में कमजोरों की ढाल बनना है, जिनकी आवाज दवाई जा रही है, उनकी आवाज उठाना है।’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के संदर्भ में पत्रकारों से कहा, ‘यह अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विस्तार है। इस अभियान के तहत हम यात्रा का संदेश राजनीतिक भाषा में बताएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता देश के हर परिवार को राहुल गांधी जी का एक खत और मोदी सरकार की विफलताओं का ‘आरोपपत्र’ भी जनता को सौंपेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम देश के करीब ढाई लाख पंचायतों, करीब छह लाख गांवों और 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। हम हर घर तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.