आएशा के आने पर गेम से डिस्ट्रैक्ट हो गया था : BB 17 विनर मुनव्वर बोले- ध्यान रखूंगा कि अब किसी को हर्ट ना करूं

Updated on 29-01-2024 02:01 PM

मुनव्वर फारुकी ने रविवार की रात बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। अभिषेक कुमार रनरअप रहे। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है। फिनाले में मुनव्वर ने अभिषेक कुमार को वोटिंग पोल में हरा दिया।

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल थे। इस सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी। सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया।  मुनव्वर ने अपनी वर्क और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। पेश हैं बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:

सवाल- 'बिग बॉस 17' का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं?
जवाब- ये लम्हा मेरे लिए बहुत खास है। घर से बाहर आकर, लोगों का प्यार देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है। घर के अंदर बहुत सारी चीजों से हम लोग गुजर रहे थे। ऐसे में ट्रॉफी जीतकर ऐसा लग रहा है जैसे घर से बाहर ट्रॉफी लेकर आया हूं। घर के अंदर लाइफटाइम के एक्सपीरिएंस मिले। कुछ ऐसे अनुभव भी रहे, जिन्हें सोच कर मुझे अफसोस हुआ। उम्मीद करता हूं इन सारे अनुभवों से सीखूंगा और एक बेहतर इंसान बनूंगा।

सवाल- अगर अभिषेक 'बिग बॉस 17' का शो जीतते, तो क्या आपको इतनी ही खुशी होती?
जवाब- मुझे मेरे हारने का गम जरूर होता, लेकिन कम होता। मैंने हमेशा अभिषेक को एक डिजर्विंग कंटेस्टेंट माना। अभिषेक मेरा भाई है, जीत की ट्रॉफी उसी की है।

सवाल- अपने फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगे?
जवाब- फैंस के प्यार के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे पता है मैं इन नंबर्स (ऑडियंस वोटिंग पोल) के साथ अंदर नहीं गया था। जब इतने ज्यादा लोगों ने मुझे वोट दिया, तो इसका मतलब उन्होनें कहीं ना कहीं मुझसे कनेक्ट किया है। लोगों ने मुझे समझा है और मुझे खूब प्यार दिया है। जब मैं गिरा, तो लोगों ने मुझे और नहीं गिराया बल्कि संभलने के लिए हाथ दिया। मेरी तकलीफों के वक्त भी हमेशा ऑडियंस ने मेरा साथ दिया। मेरी गलतियों पर मुझे जज नहीं किया बल्कि एक मौका दिया जहां मैं वो गलतियां सुधार सकूं।

सवाल- शो के दौरान आपकी पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रही है। ऐसे में शो से निकलने के बाद आप काम पर या अपनी पर्सनल लाइफ को ठीक करने पर फोकस करेंगे?
जवाब- वर्क लाइफ जरूर मेरी प्रायोरिटी होगी। मगर हां, अब जिस तरह के सवाल मुझे हर दिन सुनने और जवाब देने पड़ेंगे, उसके लिए मुझे काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी बैलेंस करना बहुत जरूरी है। मुझे पता है आप लोग सिर्फ काम के सिलसिले में बात नहीं करेंगे, इसलिए निजी जिंदगी की जो चीजें बाहर आई हैं, उस पर जरूर फोकस करूंगा। सबसे पहले खुद पर ध्यान दूंगा कि मैं किसी को हर्ट (निराश) ना करूं।

सवाल- जब आएशा की शो में एंट्री हुई, उस वक्त कैसा लगा था? क्या आपको लगा था कि उनकी एंट्री से शो या आपकी पर्सनल लाइफ पर असर पड़ेगा?
जवाब- सच कहूं तो आएशा के आने पर मैं गेम से डिस्ट्रैक्ट (भटक जाना) हो गया था। उसके आने के बाद मुझे गेम का ख्याल नहीं आया। दरअसल उसे देख कर मुझे लगा कि मेरी पर्सनल लाइफ अब शो पर आ गई है। इसलिए अभी मुझे इस पर्सनल लाइफ को ठीक करना है।

सवाल- आपने 'बिग बॉस 17' शो से क्या सीखा?
जवाब- इस शो से मुझे लाइफटाइम का एक्सपीरिएंस मिला जो मैं फिर कभी, कहीं और नहीं ले पाऊंगा। मैं अब एक और बेहतर मुनव्वर बन गया हूं, जो अपनी जिंदगी के कुछ पहलुओं को लेकर काफी क्लीयर और स्ट्रॉंग है। कमिट्मन्ट, क्लोजर, हां का मतलब हां और ना का मतलब ना पर ध्यान दूंगा। मैं चाहता हूं लोग मेरे विचार सुनें और समझें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.