'मैं सुबह 4 बजे तक शराब पी रहा था', अमन गुप्ता ने नशे की हालत में की थी शूटिंग, डील न कर पाने का अफसोस

Updated on 21-03-2026 03:15 PM
'शार्क टैंक इंडिया' के अब तक पांच सीजन्स आ चुके हैं और सभी में अमन गुप्ता जज की भूमिका में दिखाई दिए हैं। साथ ही 150 से ज्यादा डील्स भी फाइनल की हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने शो से जुड़े एक बड़े पछतावे के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन में उन्होंने ब्रेड कंपनी 'द हेल्थ फैक्ट्री' में इन्वेस्ट न कर पाने का अफसोस है। अमन ने बताया कि वह सुबह 4 बजे तक ड्रिंक करते थे। जिस कारण सेट पर नशे की हालत में पहुंचे थे और दिमाग काम नहीं कर रहा था।

अमन गुप्ता ने 'Z47 मोमेंट्स' को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस वक्त किसी जज ने कंपनी में इन्वेस्ट नहीं किया था। वह फूड कंपनी अब हर महीने 20 से 30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर रही है। उस समय 'द हेल्थ फैक्ट्री' के फाउंडर विनल माहेश्वरी और मोहित सांखला ने नमिता थापर, विनीत गुप्ता, अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल और अमन के सामने पिच किया था। उन्होंने कंपनी के 2.1 पर्सेंट हिस्से के बदले में 75 लाख रुपये मांगे थे, जिससे कंपनी की वैल्यू 35.71 करोड़ रुपये हो गई थी।

अमन गुप्ता ने गुस्से में जो कहा, ऑन-एयर हो गया

पीयूष ने कहा था कि उन्हें इस फैसले पर बाद में पछतावा होगा तो अमन ने भी हामी भरी थी कि ऐसा होने की उन्हें उम्मीद है। अब अमन ने इस बातचीत में चैनल की तरफ से आए फीडबैक के बारे में पूछा जो कि उनके ऑन-कैमरा परफॉर्मेंस पर आधारित था। उन्होंने कहा, 'कई बार मेरे दिमाग में जो आता है, वो बोल देता हूं। एक दिन मैं गुस्से में था और मैंने दिल्ली की तरह बोल दिया कि अबे तू करता क्या है? पता भी है क्या बात कर रहा है? अब सोनी टीवी ने इसे एडिट में हटाया नहीं और ऑन-एयर कर दिया। जिसके आने के बाद लोगों ने कहा कि मैं ऐसे क्यों बात कर रहा हूं?'

अमन गुप्ता सुबह 4 बजे तक शराब पीते रहे

अमन गुप्ता ने अपने हैंगओवर के बारे में बताया। कहा कि वह सुबह 4 बजे तक शराब पी रहे थे और वैसे ही सेट पर आ गए थे। जिसकी वजह से डील पर ध्यान नहीं दे पाए। उन्होंने कहा, 'एक दिन मैं सुबह चार बजे तक शराब पी रहा था और अगले दिन बहुत तगड़ा हैंगओवर था। मैं सोच रहा था कि मैं डील पर कैसे फोकस करूं क्योंकि सोया नहीं था। अब ऐसे समय पर आपका दिमाग काम करना बंद कर देता है। और यही जीवन है। आप हर वक्त अच्छे नहीं बने रह सकते। कई बार आपका बुरा दिन भी होता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.